Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 28 December 2021: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आज आप आरामदायक दिन व्यतीत करेंगे। आप में फुर्ती रहेगी और आप समझ बूझ से कठिन से कठिन निर्णय भी लेने में सफल होंगे। अपने निकटतम लोगों का मन प्रसन्न रख पायेंगे। कला, विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े व्यक्तियों को सफलता प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- पीला
अंक 2
आज सामूहिक गतिविधियों के माध्यम से आप आगे बढ़ेंगे। आपकी छोटी सी लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। अपने प्रिय व्यक्ति से झगड़ा या बोलचाल बंद हो सकती है। जिससे मन विचलित रहेगा। इस बीच शत्रु व विरोधी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पायेंगे।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - हरा
अंक 3
आज आपकी आर्थिक स्थितियां आपके पक्ष में नहीं रहेंगी। परिवार में सम्बन्धों को नई ताजगी प्रदान करने तथा लोगों से सम्पर्क कायम करने में व्यस्त रहेंगे। उपहार मिल सकता है जो अपने प्रिय को गिफ्ट कर सकते हैं
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- केसरिया
अंक 4
पराक्रम और उत्साह महसूस करेंगे। दिन आपके लिये नये अवसर लाया है। दूसरों से संवाद कायम करने के लिये ई-मेल से लेकर नेटसर्फिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। वाहन सावधानीपूर्वक चलायें अन्यथा दुर्घटना घटित हो सकती है। परिवार में प्रेमभाव बढ़ेगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नीला