Numerology 2022: नया साल 2022 दस्तक देने ही वाला है। नए वर्ष में व्यक्ति को कई तरह की उम्मीदें, इच्छाएं, कुछ अलग करने की तमन्ना होती हैं। जब भी नया वर्ष आता है तो व्यक्ति के मन यह जानने की इच्छा सबसे ज्यादा रहती है कि आने वाला नया साल उनके जीवन में किस तरह की खुशियां और चुनौतियां आएंगी। ज्योतिष शास्त्र में आने वाले नए साल की भविष्यवाणी की जाती है। इसके लिए वार्षिक राशिफल और अंक ज्योतिष राशिफल की मदद ली जाती है। अंक ज्योतिष प्राचीन विज्ञान हैं, जो हमारे जीवन में हमारे भाग्य, अवसर और चुनौतियों को बताता हैं।
Numerology 2022: अंक ज्योतिष राशिफल 2022 से जानें मूलांक 1 से 9 के लिए कैसा रहेगा साल 2022
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Number 1-10- 19- 28
मूलांक- 1 राशिफल 2022
अंक ज्योतिष में अंकों का ही महत्व हैं क्योंकि हमारे जीवन के सभी पहलु अंकों से जुड़े हुए हैं। आइए जानते हैं कि अगर आपका जन्म अंक 1/10/19/28 हैं, तो 2022 वर्ष आपके लिए कैसा फल लाया हैं। आपका मुख्य अंक 1 हैं, अंक 1 के स्वामी सूर्य हैं। ऐसे जातकों के जीवन में अहम और काम करने की ऊर्जा प्रधान रूप से विधमान रहती हैं। ये लोग सभी कार्य बहुत ही ऊर्जा के साथ करते हैं, लेकिन इनका अहम इनके लिए नुकसान का भी कारण बनता हैं। ये लोग रिश्तों को लेकर बहुत महत्वकांक्षी होते हैं। नया वर्ष 2022 वर्ष जिसका जोड़ 6 अंक हैं और स्वामी शुक्र हैं। जिस कारण यह वर्ष भौतिक सुखों और इच्छाओं की पूर्ति करने के लिए प्रेरित करेगा। इस वर्ष आप अपने में निखार लाने का भी प्रयास करेंगे।
Career- अंक वालों के लिए वर्ष 2022 कार्य को लेकर जोश भरा रहेगा और आप अपने व्यापार को ऊंचाईयों पर ले जाने में सफल रहेंगे। आप अपनी कला और मेहनत से अपने व्यापार में कुछ नया कर दिखाने में सक्षम हो सकते हैं। आपको अपने व्यापार में नए अवसर भी मिलेंगे और आप नए लोगों के साथ मेलमिलाप भी बढ़ाएंगे। अंक 6 के प्रभाव से आप डिजाईनिंग, सौंद्रर्य, मीडिया या ट्रांसपोर्ट जैसे कार्य करने जा रहे हैं तो उसमें आपको सफलता प्राप्ति होगी। वर्ष के मध्य मई से सितंबर के महीनों में कोई नया कार्य न करें और ना ही किसी की सलाह से कार्य में बदलाव करें। इस वर्ष आपको मनचाही नौकरी के साथ मनचाहा वेतन भी मिलेगा और अगर आप जगह का बदलाव करना चाह रहे हैं तो वह भी आपके चाहत की पूर्ति होगी।
Finance- अंक 1 के जातकों के लिए वर्ष 2022 धन से जुड़ी सभी परेशानियों को समाप्त करने आ रहा हैं। यह वर्ष नए घर और नए वाहन के लिए शुभ जाने वाला हैं। इस वर्ष आप अपने घर के साज-सजावट में भी धन खर्च करेंगे और ये 6 अंक यात्राओं पर भी धन खर्च करवाएगा। महिलाओं के लिए यह वर्ष अपने सौंदर्य के निखार के लिए प्रोत्साहित करेगा, जिसमे धन का खर्च बना रहेगा। यह वर्ष जमीन और शेयर मार्किट में लाभ के साथ आ रहा हैं लेकिन जुलाई से अक्टूबर के मध्य कोई नया और बड़ा निवेश न करें।
Relationship- अंक 1 के प्रेमियों के लिए यह वर्ष प्रेम में बहुत सहायक होगा और अगर आप अकेले हैं तो इस 2022 वर्ष आपका अकेलापन दूर करेगा। अगर आप पहले से ही किसी रिलेशन में हैं तो आपको अपने अहम से बचना होगा नहीं तो आपका गुस्सा और अहम इस वर्ष रिश्ते में टकराव ला सकता हैं। आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। वैवाहिक लोगों के लिए यह वर्ष उनके जीवन में नए और मनचाहे साथी की दस्तक दे रहा हैं जिससे प्रेम विवाह के भी योग बन रहे हैं। आपका वैवाहिक जीवन इस वर्ष अनुकूल रहेगा और आपके जीवनसाथी के साथ आपके विचार भी मिलेंगे।
Health- अंक 1 के जातकों के लिए 2022 वर्ष सेहत के लिए मध्यम रहेगा, यह वर्ष अधिक यात्राओं में रहने की वजह से आप अपने खाने-पीने का ध्यान नहीं रख पाएंगे जिससे आपको पेट में इंफेक्शन की समस्या हो सकती हैं। अगर आपको हार्ट से जुडी कोई परेशानी हैं तो समय रहते चिकित्सक से सलाह लेते रहें। अगस्त से दिसम्बर माह के मध्य वाहन से दुर्घटना होने के आसार बन रहे हैं, आप बहुत ही सावधानी से वाहन चलाए। आप अपनी आंखों और सिर का इस वर्ष विशेष रूप से ध्यान रखें। आप अपने पिता की सेहत को लेकर भी लापरवाही नहीं करें।
मूलांक- 2 राशिफल 2022
जिनका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारिख को होता हैं, उनका मूलांक 2 हैं। अंक 2 के स्वामी चंद्रमा ग्रह हैं, जो सबसे सौम्य और संवेदनशील ग्रह हैं। ऐसे जातक अत्यंत भावुक प्रकृति के होते हैं। ऐसे जातक बाहर से सख्त और अंदर से बहुत नर्म दिल के होते हैं और इनके मूड में भी बहुत बदलाव आते रहते हैं। 2022 वर्ष के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। चंद्रमा और शुक्र दोनों ही पारिवारिक, कला और सौंद्रर्य के स्वामी हैं, जिससे यह वर्ष इसी कार्य में प्रभावशाली रहेगा और आप सभी क्षेत्र में भावुक रहेंगे। 2022 वर्ष अंक 2 वालों के लिए जीवन में नया रंग ला रहा हैं, इसलिए आप अपने नकारात्मकता को मनोरंजन में बदलने के लिए तैयार हो जाए।
Career- मूलांक 2 के लिए 2022 का वर्ष कार्य में कुछ नया और कलात्मक दिखाने आ रहा हैं, जिससे यह वर्ष नये अवसरों के साथ बहुत कुछ नया सीखने को भी मदद करेगा। आप इस वर्ष दिमाग से ज्यादा दिल से काम लेंगे जो आपके कार्य में नई परेशानियों को जन्म दे सकता हैं। आपको बहुत ही समझदारी से कार्य-क्षेत्र में नए निवेश के लिए कदम उठाना होगा। तभी आप सफलता की उम्मीद और लाभ की भी प्राप्ति कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों के लिए यह वर्ष नौकरी में मनचाहे अवसर लाएगा और जुलाई से पहले प्रमोशन के भी अच्छे अवसर मिलेंगे। आपने बीते वर्ष में नौकरी क्षेत्र में जितनी मेहनत की हैं, इस वर्ष उसके सकारात्मक प्रभाव भी आपको मिलेंगे। 2022 वर्ष नौकरी में प्रमोशन के साथ नए अवसर भी दिलाएगा।
Finance- अंक 2 के लिए 2022 धन की स्थिति को लेकर बेहतर रहेगा और आप अपनी सभी इच्छाओं को लेकर बहुत ही उत्साहित रहेंगे, जो 2022 वर्ष पूरी करने का संकेत दे रहा हैं। आप अपने सौंदर्य और घर की साज-सज्जा में पैसा खर्च करेंगे और खुद को बेहतर बनाने के लिए अपने ऊपर ध्यान देंगे। आप इस वर्ष जुलाई से सितम्बर के मध्य जमीन और शेयर मार्केट में निवेश न करें। आप इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि इस वर्ष दिखावे से बचें, नहीं तो आपकी सेविंग से भी धन का खर्च होने लगेगा। यह वर्ष यात्राओं पर अधिक खर्च दिखा रहा हैं जिसके लिए समझदारी से काम लें।
Relationship- अंक 2 यानि चंद्रमा के जातक अपने परिवार के साथ हमेशा साथ में चलना पसंद करते हैं और हमेशा परिवार के लिए सबसे आगे रहते हैं। अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो बिना किसी का इंतजार किए अपने प्रेम का इजहार समय से कर दे। आप 2022 में अपने प्रेमी के साथ बहुत ही रोमानी पलों का आनंद लेंगे और दोनों में प्यार बढ़ेगा। वर्ष के मध्य में आपको अपने प्रेमी को थोड़ा स्पेस देना होगा नहीं तो वह आपसे बंधन महसूस करेगा जो आपसी रिश्ते के लिए नकारात्मक हो सकता हैं। प्रेम विवाह के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। वैवाहिक लोगो के लिए यह वर्ष मानसिक और भावनात्मक रूप से बेहतर रहेगा।
Health- अंक 2 के लिए 2022 का वर्ष सेहत को लेकर कुछ मिला-जुला रहेगा। अगर आपको किडनी लीवर या आंखों से जुड़ी कोई समस्या हैं तो आप सावधान रहे और समय रहते अपना इलाज करवा ले। वाहन चलाते समय और कही ऊंचाई पर जाते समय लापरवाही नहीं करनी हैं। वर्ष के मध्य में किसी कारण से मानसिक तनाव कीस्थिति उत्पन्न हो सकती हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए उत्तम नहीं होगी। इसलिए अपने व्यस्त कार्य से अपने लिए भी समय निकाले। आपको ध्यान और योगा पर भी अधिक ध्यान देना चाहिए जिससे आपके अधिक सोचने की आदत से भी आप बच सकते हैं। आपकी माता की सेहत कुछ कमज़ोर रह सकती हैं अगर ऐसा हैं तो आप लापरवाही न करें।
Numerology 3-12-21-30
मूलांक- 3 राशिफल 2022
अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ हैं तो आपका मूलांक 3 हैं, जिसके स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं और वर्तमान साल 2022 जिसका जोड़ 6 हैं और स्वामी शुक्र ग्रह हैं। यह दोनों ग्रह ही गुरु ग्रह हैं, जिससे यह वर्ष ज्ञान और शिक्षा के लिए उत्तम रहेगा। आप वैसे भी नये-नये विचारो से भरे रहते हैं और आपकी प्रवृति उदारता युक्त होती हैं। इसलिए यह वर्ष भी आप लोगों में अपना ज्ञान बांटते रहेंगे। आप जिस कार्य को करते हैं उसे पूरा करने में प्रयत्नशील हो जाते हैं और अपने नये विचारों और ज्ञान से उसमें जान ड़ाल देते हैं। आपको सलाह दी जाती हैं कि लोगों की मदद करने में आपके अंदर अहम की भावना भी जाग सकती हैं आपको इससे बचना होगा।
Career- 3 अंक के लिए 2022 कार्य में नया मोड़ ला रहा हैं जिससे आप नाम के साथ यश की भी प्राप्ति करेंगे , जिससे कार्य और व्यापार में आपकी नई पहचान बनेंगी। आप अपने कलात्मक दिमाग और ज्ञान से अपने व्यापार को भी एक नया रूप देने के बारे में सोच सकते हैं जिसमे आपको लाभ ही मिलेगा। आपकी मेहनत और लगन साकार होगी। जुलाई तक आपको व्यापार में निवेश करने के साथ-साथ नए-नए ऑर्डर के भी अवसर प्राप्त होंगे। अगर आपका कार्य पार्टनरशिप में हैं तो अहम की भावना की वजह से आपसी तनाव हो सकता हैं। जो लोग प्रोफेसर, लेखक, शिक्षक या परामर्श की नौकरी करते हैं उनके लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। नई नौकरी और नौकरी के बदलाव के लिए जुलाई तक का समय बेहतर रहेगा।
Finance- 3 अंक के लिए 2022 का वर्ष धन को लेकर बीते वर्ष से बेहतर जाने वाला हैं। यह वर्ष धन आगमन के लिए शुभ रहेगा। आप अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए अपने ऊपर धन खर्च करेंगे और अपने कार्य के प्रचार के लिए भी धन का प्रयोग अधिक होगा। अगर आपके ऊपर कोई कर्ज हैं तो यह वर्ष राहत का काम करेगा। यह वर्ष शेयर मार्केट और जमीन के निवेश के लिए बेहतर रहेगा और किसी पुराने निवेश से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। अगर आप नया घर या वाहन लेने की सोच रहे हैं तो यह वर्ष आपका सपना साकार करेगा। अगर आपका कार्य डिजाइन या सौंद्रर्य का हैं तो आप उसमें अच्छा लाभ कमाएंगे।
Relationship- अंक 3 के लिए यह 2022 वर्ष रिश्तों के लिए बेहतर जाएगा और आपको मनचाहे प्रेमी से ही विवाह होने की पूरी सम्भावना हैं। यानि प्रेम विवाह के बंधन में बंधने के लिए तैयार रहें। अगर आप अकेले हैं तो आपको आपका मनचाहा साथी मिलने से आपका अकेलापन दूर होगा। यह वर्ष प्रेमी लोगों के लिए एकांत में समय बिताने के लिए भी सकारात्मक रहेगा। वैवाहिक लोगों के लिए वर्ष 2022 आपसी रिश्ते में मधुरता और प्रेम को बढ़ाने वाला होगा, लेकिन किसी तीसरे के आने से मतभेद की सम्भावना बन सकती हैं। आपको बहुत ही समझदारी से इस वाद-विवाद को अपने जीवन में नहीं आने देना हैं। आपके जीवनसाथी को उनके कार्य में नई सफलता की भी प्राप्ति हो सकती हैं जिसके लिए आपको जलन हो सकती हैं, आपको इस व्यवहार को बदलना होगा तभी मधुरता बनी रहेगी।
Health- अंक 3 के लिए यह 2022 का वर्ष शुरुआत में स्वास्थ्य को लेकर कुछ कमज़ोर रहेगा। आपके लीवर में अगर पहले से कोई परेशानी चल रही थी तो इस वर्ष अधिक परेशानी हो सकती हैं। आपको किसी तरह की लापरवाही नहीं करनी हैं और जैसे ही पेट की कोई समस्या आती हैं उसी समय इलाज करवाना हैं। अच्छी सेहत के लिए आप अपने खाने-पीने का ध्यान रखें और योगा भी नियमित रूप से करते रहें तभी आप चुस्त-तंदरुस्त महसूस करेंगे। वाहन बहुत ही सावधानी से चलाए और किसी भी प्रकार के नशे से दूर ही रहें।
मूलांक- 4 राशिफल 2022
अंक 4 - अगर आपका जन्म महीने की 4, 13 या 22 तारीख को हुआ हैं तो आपके मूलांक का मुख्य अंक 4 हैं, जिसका स्वामी कलयुग का प्रधान ग्रह राहु हैं। यह अंक बहुत रहस्यमयी और कूटनीतिज्ञ से भरा हैं, ऐसे लोग छल-कपट से किसी से भी तरह से अपने काम को निकलवाने में माहिर होते हैं। आप साम दाम दण्ड़ भेद के रास्ते अपनाते हैं जिससे सामने वाला आपको कभी भी समझ नहीं पाता हैं। आप दिखावा करने में सबसे आगे रहते हैं। यह 2022 वर्ष 6 अंक का हैं जिसके स्वामी शुक्र और 4 मूलांक के स्वामी राहु हैं, जिससे इस वर्ष आपका दिमाग गलत और सही की पहचान नहीं कर पाएगा, जिससे आप भटक भी सकते हैं और जीवन में समस्याए आ सकती हैं।
Career- अंक 4 के लिए 2022 का वर्ष व्यापार के लिए बहुत सावधानी की बात करता हैं, इसलिए आप ज्यादा चालाकी से कार्य नहीं करे नहीं तो कहीं फंसने के आसार भी बन रहे हैं। आपका अपना व्यापार आपके वित्त को प्रभावित करेगा और आप किसी तरह के कर्ज़ में उलझ सकते हैं। अगर आपका कार्य डिज़ाईनिंग या सौंदर्य से जुड़ा हैं तो उसमे आपको विशेष रुप से लाभ की प्राप्ति होगी। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए सभी सम्भव प्रयास करेंगे लेकिन अगर आपका कार्य पार्टनरशिप में हैं तो आप विशेष रूप से सावधानी रखें। नौकरी करने वालों को इस वर्ष मनचाहे पद की प्राप्ति होगी और जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उनकी भी कामना पूर्ति होगी। जुलाई से अक्टूबर के मध्य आपका कार्य स्थान पर अपने ही साथ कार्य करने वाले कर्मचारी के साथ मतभेद हो सकता हैं जो आपके लिए प्रतिष्ठा की हानि का कारण बन सकता हैं इसलिए सावधानी रखें।
Finance- अंक 4 के लिए वर्ष 2022 धन को लेकर वर्षभर खर्चों से भरा रहेगा। आपको वैसे भी दिखावा करने का बहाना चाहिए, इसलिए यह शुक्र का साल खर्चो के साथ भरपूर दिखावे भरा रहेगा। आपको इस वर्ष कर्ज से बचना होगा और कोशिश करें कि अगर कोई पुराना कर्ज हैं तो उसे आने वाले साल से पहले खत्म कर लें। इस साल साज-सजावट के कार्य से आपको अच्छी आय की प्राप्ति होगी और कुछ नया सीखने के साथ घूमने में भी आप का धन खर्च होगा। 2022 वर्ष शेयर मार्केट और लॉटरी के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा और जमीन में निवेश करने की सोच रहे हैं तो वह भी लाभदायक रहेगा। वर्ष के अंत में किसी तरह के वाद-विवाद में भी धन खर्च होने के आसार दिख रहे हैं तो ऐसे समय में सावधानी रखें।
Relationship- अंक 4 के लिए 2022 वर्ष प्रेम संबंध में दिखावे और छल के कारण कमजोर रहेगा। जिससे रिश्ता टूटने के आसार भी बन सकते हैं इसलिए रिश्तों में सावधानी रखें और वाद-विवाद को अधिक हवा न दे। आप अपने साथी के साथ समय भी बिताएंगे और आप अपने चाहने वाले को उनका मनचाहा तोहफा भी देंगे। अगर आप अकेले हैं तो यह वर्ष आपका अकेलापन दूर करेगा और आप जिससे प्रेम करते हैं आपको वह मनचाहा साथी भी मिलेगा। वैवाहिक जीवन में यह वर्ष साल के शुरुआत में चुनौतियों भरा रहेगा। आप इस वर्ष अपने परिवार में अधिक समय देने के बजाए अपने काम में अधिक समय बिताएंगे, जो वाद-विवाद का कारण बन सकता हैं। अगस्त के बाद ही आपका पारिवारिक रिश्ता सामान्य होगा।
Health- अंक 4 के लिए 2022 का वर्ष खुद पर भी ध्यान देने वाला होगा क्योंकि आप अपने कार्य की व्यस्तता की वजह से सेहत में ध्यान नहीं दे पाएंगे। जिससे आप अपने खाने-पीने में लापरवाही करेंगे और मौसम के बदलाव को भी सह नहीं पाएंगे। इस वर्ष आपको नशीली वस्तुओं से दूर रहना चाहिए क्योंकि नशे में दुर्घटना का योग भी बन रहा हैं। आप योग और प्रणायाम की मदद से खुद की सेहत का ध्यान रखे और स्वयं को स्वस्थ रखे। साल के अंत में आप चुस्ती-फूर्ती से भरे रहेंगे लेकिन आप अधिक यात्राओं से बचे तो बेहतर रहेगा।