अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक ज्योतिष 28 अगस्त 2021: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
विद्यार्थियों के लिये शुभ दिन है। कुछ जातकों को धन मिलने की संभावना है। प्रियमत के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। पार्टनरशिप में नये व्यापार की शुरुआत हो सकती है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - भूरा
अंक – 2
आज विवाह योग्य जातकों को विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है। बजट बना कर चलेंगे तो फायदे में रहेंगे। आने वाले दिनों में खर्चे बढ़ सकते हैं।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – केसरिया
अंक – 3
आज अपने घर में नवनिर्माण करा सकते हैं। अत्यधिक क्रोध भाई बहन के रिश्तों में दरार डाल सकता है। ऊंची आवाज में बात न करें। धर्म कर्म के कामों में मन लगेगा। लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। अपने खर्चों को आप सही तरीके से मैनेज कर पाएंगे।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – हल्का पीला
अंक – 4
ऑफिस के सहकर्मियों से सचेत रहें, कोई भी आपके कार्य को गलत तरीके से पेश कर सकता है। भविष्य सम्बन्धी प्लान बनाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक उन्नति हो सकती है अपने धन को कई जगह बाँट कर रखें।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – हल्का नीला