Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
दिन का ज्यादा समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कई तरह के मौके मिलेंगे। धन की प्राप्ति थोड़े से ही प्रयास करने में आपको सफलता मिलेगी। धन को अपने मित्रों और परिवार के साथ शेयर करने के लिए तैयार हैं।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आज आपके सामने कुछ आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में आज अच्छा मौका मिलेगा। दूसरे लोग भी आपके करिश्मे की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। आपके द्वारा बनाए गए संपर्क भविष्य में सहायक साबित हो सकते हैं।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
आज राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सुनहरे अवसर मिलेंगे और अपने विरोधी पर हावी रहने का मौका मिल सकता है। लेकिन दूसरी तरफ कुछ घरेलु जीवन में थोड़ी परेशानी होने का योग है। ऐसे में आप अपने बच्चों और परिवार से प्रेम, सुख व सुरक्षा की अपेक्षा करेंगे।
शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आज आपको अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आपको अपनी कड़ी मेहनत और नेतृत्व के गुणों के लिए पहचान मिलेगी। व्यावसायिक रूप से यह बेहद रोमांचक क्षण हैं। आपने यह सफलता खुद कमाई है।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- पीला