Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
यह भी पढ़ें-
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहने वाला होगा। भाग्य का साथ मिलने से आप अपने सभी लक्ष्यों का हासिल करने में कामयाब होंगे। अपने काम से पहचान मिलेगी और आप अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे। छोटी समस्याओं में न उलझें। कार्य ,दूसरों की भलाई और अच्छी आदतों पर ध्यान केंद्रित करें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आपको किसी गंभीर विषय पर बातचीत करते है समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। नए संपर्क स्थापित होने पर आपके कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ सकता है। घर और रिश्ते से सम्बन्धित चिंताओं की उदासी के कारण कुछ समय विचार करने के लिए निकालेंगे।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- पीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
रुके हुए काम जल्दी ही पूरे होंगे और अचानक से लाभ के भी संकेत हैं। आप इस समय पार्टी में जाने और अपने प्रियजनों के साथ भोजन और कला का मज़ा लेने के मूड में हैं। आनंद ले, किन्तु कम खर्च करें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
व्यवसाय में आज को आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी बुद्धि और विवेक का सही से इस्तेमाल कर सभी चुनौतियों का हल करने की क्षमता आपके अंदर है। यात्रा की योजनाओं को पुनर्निर्धारित करने की ज़रूरत हो सकती है। आपका यह समय खुशियों से भरा हुआ है।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- नीला