फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish 24 August: मूलांक 3 वालों को समस्याओं से मिल सकती है निजात, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sun, 24 Aug 2025 10:33 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 24 Aug 2025 10:33 AM IST
सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।

विज्ञापन
Numerology Prediction 24 August 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
24 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम

Numerology Prediction 24 August 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1 
आज का दिन व्यापार और पारिवारिक मामलों में आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप पूरे जोश और सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम में जुटे रहेंगे। कामकाज में सुधार के प्रयास सफल होंगे और घर के लोग भी आपका पूरा सहयोग करेंगे। दिन में किसी बात से आपका मन बहुत खुश रहेगा और व्यापार में फायदा मिलने के भी संकेत हैं।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर

Numerology Prediction 24 August 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने की सलाह देता है। ऑफिस या व्यापार में क्रोध और जल्दबाज़ी से बचें, नहीं तो बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसे के मामलों में खर्च पर नियंत्रण रखें और बजट के हिसाब से ही चलें। प्रेम संबंधों में भी वाणी पर संयम रखें, वरना रिश्ते में खटास आ सकती है।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology Prediction 24 August 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3 
आज आपको लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी से राहत मिल सकती है। व्यापार में समय का सही इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा। काम की सराहना होगी और कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा, और जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अच्छा मौका मिल सकता है। परिवार के साथ समय सुखद बीतेगा।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन
Numerology Prediction 24 August 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4 
आपका दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। व्यापार में नए लोगों से संपर्क बनने से फायदा होगा और मुनाफा भी मिलने की उम्मीद है। घर का माहौल शांतिपूर्ण और सुखद रहेगा। मां का विशेष सहयोग या आशीर्वाद मिल सकता है। संभव है कि काम के सिलसिले में आपको किसी छोटी यात्रा पर भी जाना पड़े।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed