फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish 23 August: मूलांक 2 वाले खर्चों पर नियंत्रण रखें, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sat, 23 Aug 2025 06:57 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 23 Aug 2025 06:57 AM IST
सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।

विज्ञापन
Numerology Prediction 23 August 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
23 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम

Numerology Prediction 23 August 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज का दिन आपके लिए नए मौकों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास नज़र आएगा, जिससे लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। अगर आप किसी प्रोजेक्ट या नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। निवेश से फायदा हो सकता है, लेकिन कोई भी निर्णय जल्दबाज़ी में न लें। सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी, लेकिन थकावट महसूस हो सकती है।
लकी रंग: लाल
लकी नंबर: 3

Numerology Prediction 23 August 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज भावनात्मक रिश्तों को मज़बूत करने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक रूप से शांति देगा और पुराना तनाव भी दूर हो सकता है। किसी पुराने दोस्त या करीबी से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक मामलों में थोड़ा संभलकर रहें।  खर्चों पर लगाम लगाना ज़रूरी है। निवेश या उधारी से फिलहाल दूर ही रहें।
लकी रंग: सफेद
लकी नंबर: 7

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology Prediction 23 August 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और करियर में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। पढ़ाई-लिखाई या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आप नए अनुभवों के लिए तैयार रहेंगे।
लकी रंग: पीला
लकी नंबर: 5

विज्ञापन
Numerology Prediction 23 August 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन संयम और धैर्य से सब सम्भव है। कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं या किसी व्यक्ति से मतभेद हो सकता है। हालांकि, छोटी यात्रा से कुछ लाभ मिलने की संभावना है। सेहत का खास ख्याल रखें, विशेषकर नींद और खानपान पर ध्यान देना ज़रूरी है।
लकी रंग: नीला
लकी नंबर: 8

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed