फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 2 वालों की बढ़ सकती हैं चुनौतियां, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Tue, 22 Apr 2025 05:55 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 22 Apr 2025 05:55 AM IST
सार

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।

विज्ञापन
Numerology Prediction 22 April 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
22 April Ank Jyotish - फोटो : adobe stock

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव

Numerology Prediction 22 April 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
22 April Ank Jyotish - फोटो : adobe stock

अंक 1
आज का दिन दांपत्य जीवन में समस्याएं लेकर आ सकता है। अपने रिश्तों में संतुलन बनाए रखने के लिए ज्यादा अनावश्यक तनाव लेने से बचें। अपने कार्यों में उत्कृष्टता लाने की कोशिश करें। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- हरा

Numerology Prediction 22 April 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
22 April Ank Jyotish - फोटो : adobe stock

अंक 2
आज का दिन आपके लिए नई चुनौतियों से भरा रहेगा। आज आपको हर कार्य में अपनी क्षमता को पेश करना पड़ सकता है। वहीं इस समय आप दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। कोर्ट के मामलों से राहत मिलेगी।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 19

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology Prediction 22 April 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
22 April Ank Jyotish - फोटो : adobe stock

अंक 3
आज का दिन निवेश के लिए शुभ है। आप आज उत्साहित और ऊर्जावान भी महसूस करेंगे। इस दौरान आपके लंबे समय से अटके काम भी पूरे होंगे। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। बिजनेस में योजनाएं कारगर साबित होंगी। 
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 27

विज्ञापन
Numerology Prediction 22 April 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
22 April Ank Jyotish - फोटो : adobe stock
अंक 4
आज पति पत्नी का आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। रिश्तों को नई पहचान मिलेगी। परंतु सेहत पर कुछ नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें और लक्ष्य के प्रति प्रयासरत रहें।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग -लाल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed