अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक ज्योतिष 21 सितंबर 2021: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
आज परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं है। आपका स्वास्थ्य आज तोड़ा ढीला रह सकता है। योग, व्यायाम प्राणायाम करें। व्यापार में टैक्स संबंधी परेशानी खत्म हो सकती है। परिवार के सभी लोग आपका सम्मान करेंगे।
शुभ अंक - 42
शुभ रंग - व़ॉयलेट
अंक - 2
व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान की तरफ से परेशानी उत्पन्न होगी। सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्यों में भाग ले सकते हैं। आज आपको कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। नए मित्र बनेंगे। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - सिल्वर
अंक - 3
संपत्ति संबंधी विवाद बढ़ सकता है। व्यर्थ के तर्क वितर्क में समय नष्ट न करें। खुशहाली के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। पार्टी व समारोह में व्यस्त रह सकते हैं। अपने परिवार से आपको भावनात्मक लगाव रहेगा।
शुभ अंक - 33
शुभ रंग - पीला
अंक - 4
नाम अक्षर - D M T
आप अपने व्यवहार व कार्य में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे। मेहमानों का आगमन होगा व उनकी आवभगत में व्यस्त रहेंगे। नौकरी में आय के अतिरिक्त स्त्रोत बन सकते हैं। किसी रिश्तेदार से आपका विवाद हो सकता है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - लेमन