अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक ज्योतिष 20 सितंबर 2021: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
दिन अनुकूल है। आज आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे। लेकिन साथ ही सतर्क रहें किसी साजिश का शिकार हो सकते है। शत्रुओं से सावधान रहें। विदेश जाने का योग बन सकता है।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग- मैरून
अंक - 2
दिन बहुत अधिक ठीक नहीं है। सोच समझ कर आज अपने भविष्य के फैसले लें। धन का व्यय अधिक होगा। रिश्तेदारों से गलत सलाह मिल सकती है। सावधान रहें। हर विषय का खुद आंकलन करें।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- भूरा
अंक - 3
आपके लिए दिन की शुरुआत टेंशन से हो सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच को कुछ मतभेद पैदा हो सकते हैं। पेट की तकलीफ परेशान कर सकती है अगर कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो वह रफ़्तार पकड़ेगा घर में मांगलिक कार्य हो सकता है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- पिंक
अंक - 4
दिन आपके लिए अच्छा बीतेगा। उत्तम रहेगा। लेकिन किसी के भी साथ नाप तोल कर बोलिएगा। अपने कार्यो में नयी तकनीक का प्रयोग करें तो उन्नति होगी। क्रोध से बचें।
शुभ अंक-, 18
शुभ रंग- फिरोज़ी