Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शनिवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
अपने कौशल और मेहनत पर विश्वास रखें व नए अवसरों का पूरा फायदा उठायें। जहाँ ज़रूरत पड़े वहां डिप्लोमेट बनने से भी पीछे न हटें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
अंक 2
अपनी क्षमता का सही मूल्यांकन करना सफलता प्रदान करता है जबकि लॉटरी, स्टॉक्स या जुआ आपको गलत दिशा में ले जा सकते हैं।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
अंक 3
खुद पर ध्यान केंद्रित करें और इस समय भ्रमित न हों। नैतिकता से संबंधित मुद्दे आपका ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। एक यात्रा या ट्रिप की योजना भी आपके कार्ड में है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
अंक 4
जो भी आप चाहते हैं, उन्हें नोट करें और उसके बाद उसे पाने के लिए पूरे दिल से जुट जाएँ, आप कभी भी निराश नहीं होंगे।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला