Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 20 February 2022: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की ज़रूरत पड़ सकती है। डॉक्टर की सलाह के लिए उससे मिलें। अपने सपनों और निरीक्षण के लिए आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि को खोजें। सभी निर्णय ध्यान से लें इससे धोखाधड़ी या ठगी से बचा जा सकता है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग-बैंगनी
अंक 2
आपके प्रयास आपको नाम और प्रसिद्धि दोनों दिला सकते है। यह केवल एक शुरुआत है। आपका जबरदस्त रवैया आपके साथ काम करने वालों को भी प्रभावित करेगा। आप आज अथक काम करेंगे किन्तु इसका परिणाम भी शानदार होगा। छोटी-छोटी सफलताओं से खुश न हों, बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करें।
शुभ अंक- 17
शुभ रंग- नीला
अंक 3
आज आप अपने दोस्तों से सलाह लेना चाहेंगे जो वास्तव में आपसे प्यार और आपकी चिंता करते हैं। प्रियजनों के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग-जामुनी
अंक 4
मैसेज, फोन या ईमेल के माध्यम से अपने से छोटों से बातचीत हो सकती है। नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। यात्रा का भी योग है। खुद पर विश्वास रखें और अपने दिमाग के रचनात्मक विचारों को शेयर करें।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग-हरा