Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 20 December 2021: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आज आपकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो सकता है। त्वचा से सम्बन्धि कोई विकार उभर सकता है। बच्चों से खुशखबरी मिलेगी। यात्रा संभव है, लेकिन ट्रैफिक नियमों का उलंघन न करें, न तो चालान हो सकता है। पति-पत्नी का प्रेम गहरा बना रहेगा।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग- लेमन
अंक 2
आत्मविश्वास और क्षमता के कारण व्यापार में वृद्धि हो सकती है। अविवाहित बच्चों के लिये सगाई सम्बन्ध बन सकते हैं। अनावश्यक विवाद तथा मुठभेड़ से दूर रहें। रोमांटिक दिन हो चुका है। सगाई पक्की हो सकती है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- नीला
अंक 3
आनन्द, लाभ और किसी चीज के प्राप्त होने से आपको खुशी होगी। सामाजिक दायरा सोच समझ कर बढ़ायें। वैवाहिक सम्बन्धों में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आपको धैर्यव संतोष से कार्य करना चाहिए। युवा वर्ग अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिये पूर्ण प्रयासरत रहेंगे। काफी हद तक सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग- नीला
अंक 4
आपकी स्पष्टवादिता आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती है। बच्चों के वैवाहिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। धन सम्बन्धी एवं व्यापारिक मामलों में अड़चने आ सकती हैं। मात-पिता का स्वास्थ्य भी चिंता का कारण बनेगा। आपकी कार्य करने की क्षमता कमजोर रहेगी।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लाल