दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी : अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 9 वालों के पुराने विवाद सुलझ सकते हैं, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल
16 June Numerology Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आज का दिन आपके आत्मविश्वास को निखारने वाला है। कार्यस्थल पर आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आपके लीडरशिप क्वालिटी को सामने लाएंगी। प्रेम जीवन में थोड़ा संयम रखें, अपनी बात थोपने से बचें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची से बचना जरूरी है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 2
आपका मन आज भावनाओं से भरा रहेगा। रिश्तों में गहराई आएगी लेकिन संवेदनशीलता अधिक होने से छोटी बातों से मन दुख सकता है। कार्य में मन कम लगेगा, इसलिए ज़रूरी कामों को जल्द निपटा लें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 3
आपकी योजनाएं आज रंग ला सकती हैं। गुरु की कृपा से भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में आपसी समझ बढ़ेगी और जीवनसाथी से सराहना मिलेगी। आर्थिक मामलों में भी दिन शुभ है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक 4
दिन थोड़ी अस्थिरता भरा हो सकता है। नए काम में अड़चनें आएंगी, लेकिन धैर्य से आगे बढ़ें तो सफलता मिलेगी। घर-परिवार में किसी पुराने विवाद को लेकर फिर बात उठ सकती है। प्रेम संबंधों में खुलकर बातचीत करें। आर्थिक रूप से स्थिति धीरे-धीरे सुधरेगी।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा