Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
यह भी पढ़ें-
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
कनेक्शन बनाने के लिए यह समय अच्छा है। जब भी आपको नए और रोचक लोगों से मिलने का मौका मिले तो क्लब जाएं या सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लें । रिश्तेदारों और भाई/ बहन को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ेगी।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
कीमती सामान की हानि या चोरी से बचने के लिए सावधान रहें। कड़ी मेहनत और दृढ़ विश्वास आपकी सफलता की कुंजी है। रिश्तों,साझेदारीयों और व्यापारिक सौदों के लिए आज का दिन उपयुक्त है। कुछ नया और अलग करते रहें और गलतियां करने में संकोच न करें ।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
अभी आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अंत में आपको अपनी इस मेहनत का इनाम मिलेगा। मिलने वाली इस पहचान और इनामों का मज़ा ले। इससे आपको आपकी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
अपनी सफलता की नई प्रतिष्ठा का आनंद लें। आज के दिन की शुरुआत शांति से होगी। गुप्त बैठकों,अज्ञात गठबंधन और शांतिपूर्ण बातों की भी संभावना है। गतिविधियों और सामाजिककरण के बावजूद आपका मूड बिगड़ा हुआ रह सकता है।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला