फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

14 October Ka Ank Jyotish: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 13 Oct 2023 04:00 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 13 Oct 2023 04:00 PM IST
विज्ञापन
numerology prediction 14 October 2023 ank jyotish in hindi
15 October ka ank jyotish - फोटो : amarujala

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-

numerology prediction 14 October 2023 ank jyotish in hindi
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 1
आज आत्मविश्वास अधिक होगा। आप अपने सकारात्मक विचारों के चलते धन अर्जित कर लेंगे। घर परिवार के कामों पर ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें वरना पुरानी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। माता-पिता, बच्चों, रिश्तेदारों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। अपने काम को नीतिपूर्ण ढंग से पूरा करेंगे।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- नांरगी
numerology prediction 14 October 2023 ank jyotish in hindi
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 2
आप अपनी दिनचर्या में सुधार लाएंगे। धन सम्बन्धी मामलों में आप आगे बढ़ेंगे। सम्पत्ति में निवेश सोच समझकर करें तभी बेहतर होगा। सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत है। मित्र वर्ग आपको अच्छा सहयोग प्रदान करेंगे। किसी त्योहार विशेष की तैयारी में लगे रहेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
विज्ञापन
numerology prediction 14 October 2023 ank jyotish in hindi
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक- 3
समाज में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बाहरी यात्रा का कार्यक्रम सुखद और फलदायी रहेगा। थोड़ा सा मानसिक तनाव रह सकता है। आप हर किसी से अपना काम निकलवाने में सफल होंगे। किसी अपरिचित पर विश्वास करना गलत निर्णय होगा। प्रेम और रोमांस के मामले में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।  
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- वायलेट

विज्ञापन
numerology prediction 14 October 2023 ank jyotish in hindi
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक- 4
आर्थिक और व्यापारिक तौर पर शानदार सफलता मिल सकती है। पहले से कहीं अधिक अधिकार सम्पन्न होंगे। भावनाओं के भाव में बहने या लापरवाही से बचना चाहिए। स्वभाव में विनम्रता का भाव रखेंगे। परिवार के साथ सम्बन्ध मधुर बनेंगे।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- सफेद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed