Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 15 February 2022: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
घरेलू मुद्दों को सुलझाने के लिए आज का दिन सबसे अच्छा है। आज उन कार्यों को कर सकते है जो कई दिनों से रुके हुए हैं। अपने शारीरिक और मानसिक आराम के लिए भी समय निकालें।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग- लाल
अंक 2
आप लम्बे समय से कड़ी मेहनत कर रहे हैं जिसके कारण अभी तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णयों का ध्यान या विश्लेषण करने के लिए समय निकालें। कुछ सुकून का एहसास करेंगे
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 3
समझदारी आपको एक विशिष्ट स्थान प्राप्त करने में मदद करेगी। आपके नजदीक रहने वाले लोग आपकी संगति का आनंद लेंगे। भावनाएं और कौशल दोनों आपके लिए सहायक हैं ।शुभ अंक-19
शुभ रंग- नारंगी
अंक 4
अभी आप लोगों से मिलने जुलने के मूड में हैं और नए कनेक्शन भी बनाने के लिए भी तैयार हैं। ग्रुप या क्लब का हिस्सा बनने का मज़ा लें। आपका आकर्षण इस समय चरम सीमा पर हैं।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- नीला