फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंक ज्योतिष 15 अगस्त 2021: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 15 Aug 2021 06:35 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 15 Aug 2021 06:35 AM IST
विज्ञापन
Numerology Prediction 15 August 2021 Ank Jyotish
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला

अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Numerology Prediction 15 August 2021 Ank Jyotish
number
अंक - 1
सेहत पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपकी मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे। परिवार की जरूरतों में पैसा खर्च हो सकता है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – बैंगनी


Numerology Prediction 15 August 2021 Ank Jyotish
number
अंक - 2
धन मिलने की संभावना है। घरवालों के साथ खाली समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में सामान्य परिणाम मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक - 32
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology Prediction 15 August 2021 Ank Jyotish
number
अंक – 3
कामकाज को लेकर मानसिक दबाव रह सकता है। घर परिवार को लेकर जीवनसाथी की ओर से काफी मदद मिल सकती है।  
शुभ अंक - 35
शुभ रंग - नारंगी
विज्ञापन
Numerology Prediction 15 August 2021 Ank Jyotish
number
अंक – 4
आज किसी पुराने मित्र से बातें करके पुरानी यादें ताजा होंगी। दिन वित्तीय तौर पर आर्थिक सुधार लाएगा। जीवनसाथी पर टिप्पणी करने से बचें। वरना रिश्ता खराब हो सकता है। 
शुभ अंक - 42
शुभ रंग - पीला
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed