फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish 14 July : मूलांक 5 वालों के लिए दिन नहीं है अनुकूल, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Mon, 14 Jul 2025 06:06 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 14 Jul 2025 06:06 AM IST
सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।

विज्ञापन
Numerology Prediction 14 july 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
14 जुलाई का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock

Ank Jyotish Today 13 July | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Ank Jyotish 2025: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का भविष्यफल

Numerology Prediction 14 july 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आर्थिक मामलों के चलते परिवार में अशांति रह सकती है। दुर्घटना से सावधान रहे वाहन ध्यान से चलाएं। आपकी मेहनत से व्यापार में तरक्की हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों से भागे नहीं उन्हें निभाएं। इससे जीवन स्तर बेहतर होगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

Numerology Prediction 14 july 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
विवाह और प्रेम में आज बाधा आ सकती है। अपना कीमती समय बेकार की बातों में व्यर्थ न गवाएं। जीवनसाथी के द्वारा आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान से आपको मदद मिल सकती है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology Prediction 14 july 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
किसी भी कार्य को बिना सोचे समझे शुरू न करें। आज नौकरी को लेकर आपको अनेक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज आपके जीवन में बहुत कुछ बदलने वाला है। आज के दिन आपके काम अचानक काम बनेंगे और बिगड़ेंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन
Numerology Prediction 14 july 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
बच्चों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान यश में बढ़ोतरी होगी। आमदनी के साथ खर्चा भी बढ़ सकता है। नौकरी में समस्या आ सकती है। बॉस से बहस हो सकती बात को आगे न बढ़ाएं। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed