फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish 13 July: मूलांक 8 वालों की आय में वृद्धि हो सकती है, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Sun, 13 Jul 2025 07:03 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 13 Jul 2025 07:03 AM IST
सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।

विज्ञापन
Numerology Prediction 13 july 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
13 जुलाई का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock

Ank Jyotish Today 13 July | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Ank Jyotish 2025: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का भविष्यफल

Numerology Prediction 13 july 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1 
उम्मीदें और सपने साकार करने का समय है। अपने कार्यों को लगन से करने की ललक रहेगी और उचित परिणाम भी मिलेंगे। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपने शिक्षक का पूर्ण सहयोग रहेगा। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी

Numerology Prediction 13 july 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2 
दिन के उत्तरार्ध में किसी प्रिय सदस्य के आगमन से खुशियों भरा वातावरण रहेगा। अगर संभव हो तो अधिकतम समय घर में व्यतीत करने का प्रयास करें। बच्चों की किसी गलत गतिविधि के कारण आपका तनाव बढ़ सकता है। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology Prediction 13 july 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3 
बच्चों की गलतियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुधारें। आज उधारी न दें, पैसा फंस सकता है। व्यवसायिक गतिविधियों में छोटी सी लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसलिए सभी कार्य अपनी देखरेख में ही करवाएं।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 

विज्ञापन
Numerology Prediction 13 july 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4 
कोई भी अहम निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर भी काम की अधिकता होने की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। स्वास्थ्य में हल्का-फुल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। योगा और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करना आपको चुस्त-दुरुस्त रखेगा।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed