अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक ज्योतिष 13 सितंबर 2021: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
व्यापार के लिए दिन उत्तम है। बच्चों के साथ कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकता है। खर्चो पर नियंत्रण रखें। बिजनेस के किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर पैसे डूब गये थे उनकी रिकवरी हो सकती है।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - हल्का हरा
अंक – 2
बेवजह कार्य में देरी होगी जिस कारण व्यवहार क्लेश का कारण बन सकता है। लेनदेन में सावधानी रखें। हॉलिडे का कार्यक्रम बन सकता है। घर में मेहमान आ सकते हैं जिस कारण से मन प्रसन्न रहेगा। समय घर परिवार वालों के साथ बीतेगा।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - पीला
अंक - 3
माता की सेहत कमजोर हो सकता है। सहकर्मी चिन्ता का कारण बनेंगे। ऑफिस का कार्यभार बढ़ेगा। व्यापार में मदद की जरूरत पड़ेगी। आपको अपनी आर्थिक अवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिये रणनीति बनानी पड़ेगी।
शुभ अंक - 21
शुभ रंग - सिल्वर
अंक – 4
आपके वैवाहिक जीवन में रोमांस और ताजगी का अहसास बना रहेगा। बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। नई फाइनेंस स्कीम से फायदा हो सकता है। ब्लड प्रेशर को कन्ट्रोल करें। ज्यादा पानी पीयें और योग आसन करें।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - वाईलेट