फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish 14 May: मूलांक 3 वालों के दिन खुशनुमा रहने वाला है, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Wed, 14 May 2025 06:45 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 14 May 2025 06:45 AM IST
सार

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।

विज्ञापन
Numerology Prediction 13 May 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : freepik

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी : अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 


Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव

Numerology Prediction 13 May 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपको अपने आत्मविश्वास को बनाए रखने की जरूरत है, लेकिन अपनी ईगो और आदतों पर भी नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए दूसरों के विचारों और सुझावों को भी महत्व दें। रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें, अधिक अड़ियल न हो जाएं।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी

Numerology Prediction 13 May 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2  
आज आपकी संवेदनशीलता बढ़ सकती है, जिससे आपको किसी बात को लेकर थोड़ा उदास या चिंतित महसूस हो सकता है। हालांकि, यह समय आत्ममंथन का है, जो आपके लिए भविष्य में लाभकारी साबित होगा। कार्यों में धीमी गति से परिणाम मिलेंगे, लेकिन यदि आप धैर्य रखें, तो सफलता निश्चित मिलेगी। रिश्तों में समझ और सहयोग बढ़ेगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology Prediction 13 May 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आपकी रचनात्मकता और नए विचारों से काम में गति मिलेगी। अपने विचारों को सही तरीके से प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम में सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में भी साथी के साथ अच्छे और सकारात्मक पल बिताएंगे।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा

विज्ञापन
Numerology Prediction 13 May 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज आपके लिए बदलाव का दिन रहेगा। आप नई योजनाओं और विचारों को लेकर कुछ नई शुरुआत कर सकते हैं। इस दिन आपके लिए नई दिशा की शुरुआत होगी, जो आपके करियर में भी बदलाव ला सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। रिश्तों में सतर्कता बनाए रखें, थोड़ी सी नासमझी आपके लिए समस्याएं उत्पन्न कर सकती है।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed