दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी : अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Aaj Ka Ank Jyotish 13 May: मूलांक 3 वालों की आज बढ़ सकती हैं परेशानियां, पढ़ें अंक राशिफल
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आज का दिन तेज गति और निर्णायक सोच का संकेत दे रहा है। आपको बिजनेस में नई नीतियां शामिल करनी पड़ सकती हैं। इस दौरान समस्याओं का सामना धैर्यपूर्वक करें। रोजी-रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के करियर के क्षेत्र में थोड़ी समस्याएं आ सकती हैं। सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
अंक 2
आज का दिन आपके लिए खास है। दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। किसी नए काम की शुरुआत आज करेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। लेकिन गला खराब होने की वजह से बुखार महसूस हो सकता है।
शुभ अंक- 38
शुभ रंग- हरा
अंक 3
पुरानी बातों को लेकर किसी से बहस हो सकती है। इसलिए वाणी का ध्यान रखें और मानसिक थकान को कम करने का प्रयास करें। खर्चों में थोड़ी अस्थिरता हो सकती है, इसलिए पैसे खर्च करते समय स्थिति का ध्यान रखें। पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ा टेंशन में रहेंगे।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 4
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सराहना मिलेगी। आपके व्यवहार से लोग आपकी तारीफ करेंगे। निवेश में भी लाभ मनचाहा होगा। जीवनसाथी के साथ किसी डेट पर जाने की प्लानिंग करेंगे।
शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी