Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष 12 मार्च: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक -1
कार्यक्षेत्र में मेहनत करने से ही सफलता मिलेगी। राजनीति में आपका संपर्क, संबन्ध बड़े-बड़े लोगों से होगा। प्रेमी व पति-पत्नी में आपसी मतभेद रह सकता है। बात को न बढ़ायें नये वस्त्र आभूषण आदि की खरीद फरोस्त कर सकते हैं।
शुभ अंक -14
शुभ रंग – सुनहरा
अंक- 2
प्रेम संबन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें नहीं तो साथी रूठ सकता है। आप पर झूठा आरोप लग सकता है। व्यर्थ की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज आपकी व्यावसायिक या विभागीय जानकारी लीक हो सकती है। सतर्क रहें।
शुभ अंक -12
शुभ रंग- लाल
अंक - 3
सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। घरेलू स्तर पर आपके फैसले, जीवन शैली में बदलाव लायेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे और मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे।
शुभ अंक - 19
शुभ रंग – पीला
अंक – 4
शिक्षा के क्षेत्र में छात्र अपने लक्ष्य पर ध्यान देंगे तो परीक्षा में सफलता मिलेगी। सेहत अब बेहतर होगी। सरकारी क्षेत्र में अटके व लंबित पड़े काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आगे बढ़ेंगे।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – गुलाबी