Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 12 February 2022: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। अगर बुद्धिमानी और चतुराई से काम लेंगे तो स्थिति सुधर सकती है। सरकारी कार्यों में परेशानी के साथ हानि होने की संभावना है। टेंडर आदि अगर भर रहें हैं तो उस पर छानबीन कर लें। प्रेमी का साथ मिल सकता है। आज यात्रा को टालने की कोशिश करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- लाल
अंक- 2
सिर दर्द की समस्या बढ़ सकती है। नई शुरूआत का समय आ रहा है। व्यापार की प्लानिंग कर सकते हैं। अपने प्रेमी के साथ रोमान्स का भरपूर आनंद उठाएंगे। कुछ जातक घर की साफ सफाई या पेंटिंग भी कर सकते हैं। दिन भर उत्साह बना रहेगा।
शुभ अंक -23
शुभ रंग - ग्रे
अंक - 3
काम की अधिकता के कारण आप थकावट महसूस कर सकते हैं। अपने कार्य का विस्तार करने के लिए समय उत्तम है। संघर्ष रहेगा, कार्य को सुचारू रूप से प्लान करें। पिता का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। व्यापार में थोड़ा घाटा भी हो सकता है। बैंक से लोन मिलने की संभावना है।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- भूरा
अंक- 4
पारिवारिक अशांति के कारण मन परेशान हो सकता है। मित्रों का चयन ठीक से करें। कुछ मित्रों की वजह से बदनामी झेलनी पड़ सकती है। यात्रा से बचने का प्रयास करें। सहकर्मी आपका साथ देंगे।
शुभ अंक- 25
शुभ रंग- सुनहरा