Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
यह भी पढ़ें-
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 1
आज का दिन प्रेमी प्रेमियों के लिये अच्छा रहेगा। सरकारी मामलों में वकील से कानूनी सलाह लेने के लिये अच्छा दिन है। अविवाहितों के विवाह के योग बन रहे हैं। शादी प्लान कर सकते है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 2
आज आपकी मुलाकात अपने प्रिय से हो सकती है। आप प्रसन्न और सकून महसूस करेंगे। सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। सोशल विजिट हो सकती है। परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज फंड निवेश में फायदा हो सकता है।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- नीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 3
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। नई योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं। आज आप अपनी चीजों का ध्यान अवश्य रखें वरना खोने या चोरी होने की संभावना है। प्रेम सम्बन्धों में लम्बे समय तक चलने वाले सम्बन्ध बनाएंगे। प्यार की खूबसूरती आप स्वयं महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लेमन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 4
आज आपके खर्चों का भार बढ़ सकता है। साथियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। बेकार समय बिताने से बेहतर है कि अपने व्यक्तित्व को निखारने का कोई कार्य करें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला