Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
यह भी पढ़ें-
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 1
दिन भर उत्साह बना रहेगा। यात्रा हो सकती है और खर्च भी बढेंगे। नए कार्यों को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। पेट की तकलीफ हो सकती है। प्रेमी के साथ रोमांस का भरपूर आनंद उठाएंगे।
शुभ अंक- 33
शुभ रंग- मेजन्टा
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक - 2
आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नहीं रहेगी। परिवार में सम्बन्धों को मजबूत करने में समय लगाएंगे। सामाजिक जन सम्पर्क कायम रखेंगे। आप अपने प्रिय को उपहार गिफ्ट कर सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत करने की आवश्यकता है।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग- वायलेट
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 3
परिवार में प्रेमभाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य का चेकअप समय-समय पर करवाते रहें। अगर यात्रा कर रहे हैं तो वाहन सावधानी से चलाएं। अधिकारी व सहयोगी आपसे संतुष्ट रहेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- हल्का हरा
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक - 4
आपके सहकर्मी आपका साथ देंगे। यात्रा करते समय वाहन सावधानीपूर्वक ड्राईव करें। पारिवारिक अशांति के कारण मन विचलित रहेगा। नए मित्रों का चयन सोच-समझकर करें। कुछ मित्रों की वजह से बदनामी झेलनी पड़ सकती है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग- भूरा