Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 10 march 2022: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आप अभी खुद पर संदेह कर सकते हैं। अपने मन और दिल की जाँच करें। घर के मामलों से निपटने के लिए समय निकालें, भले ही यह आपकी योजनाओं को धीमा कर रहे हों या उसमे बाधा पहुंचा रहे हों।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग-सफेद
अंक 2
आज अपने परिवार से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। विभिन्न तरीकों से आपकी रचनात्मकता लोगों तक पहुंचेंगी। हर चीज़ की अधिकता भी अच्छी नहीं होती, इसलिए संतुलन बना कर रखें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग-सुनहरा
अंक 3
सहकर्मी और भाई बहन आपके जीवन में खास भूमिका निभाएंगे जिससे आपको नेटवर्किंग के अवसर मिलेंगे। उन लोगों के संपर्क में रहें जो अभी सबसे महत्वपूर्ण हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि हर चीज़ आपके जीवन में गहरी छाप छोड़ती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग-गुलाबी
अंक 4
आपका व्यावहारिक दृष्टिकोण आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। संपत्ति, धन और पैसा सब मिलेगा, बस उनका प्रयोग सोच समझ कर करें। सफलता प्राप्त करने के लिए तीन चीज़ें बहुत जरूरी होती हैं सही समय , सही सोच और सही तरीके का होना ।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग-लाल