Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Aaj Ka Ank Jyotish: जानें सोमवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आपका समय पूर्णतया अनुकूल रहेगा। घन, फाइनेंस और निवेश के अवसर प्राप्त होंगे। आपने यदि अच्छी मेहनत की है, तो आपको पूरा फायदा मिलेगा। आप लोगों से हर संभव तरीके से संपर्क कायम करेंगे। करीबी रिश्तेदार से आर्थिक लेन-देन करके आप दुश्मनी मोल ले सकते है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - सिल्वर
अंक 2
अपने कारोबार को लेकर चिंतित रहेंगे। आपको आर्थिक लाभ के साथ ही मान-सम्मान भी मिलेगा। यात्रा से बचें, वरना खतरा निश्चित है। मीडिया, कला और रचनात्मक चीजें आपको लुभाएंगी। अपने घर और परिवार को पटरी पर लाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - लाल
अंक 3
आज आपको आर्थिक चिंता रहेगी। शरीरिक स्वास्थ्य में हल्के-फुलके उतार-चढ़ाव रहेंगे। योग, प्राणायाम व व्यायाम को नियमित रखें। कारोबार में विस्तार की जो योजना काफी समय से लंबित थी उस योजना को और लंबे समय तक बढ़ाएंगे।
शुभ अंक - 42
शुभ रंग - क्रीम
अंक 4
अजनबी व अनजान से व्यवहार करने से पूर्व विचार कर लें। अपने अनुचित कार्यों को रोक के रखें। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पेट संबंधित बीमारियों की अशांका हो सकती है। शुभ मांगलिक खर्च के योग हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक - 24
शुभ रंग - ओरेंज