फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें रविवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 09 Jun 2024 07:22 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 09 Jun 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
numerology prediction 09 June 2024 ank jyotish in hindi
09 जून का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

numerology prediction 09 June 2024 ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक- 1
आज आपमें आत्मविश्वास और मनोबल अच्छा रहेगा। आयात-निर्यात, व्यापार और मेहमानों का साथ रहेगा। धन लाभ के आसार हैं। काम को समय पर पूरा करने का दबाव आप पर होगा। आपकी साख और प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है। सोचे हुए कार्य बनेंगे। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतेंगे, तो बेहतर होगा। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- भूरा

numerology prediction 09 June 2024 ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक- 2
आज आप किसी तीर्थ स्थान या धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं। व्यापार और नौकरी को लेकर यात्राएं  काफी करनी पड़ सकती हैं। राजकीय कार्य संपन्न होंगे। कहीं से कोई अशुभ समाचार मिलने की संभावना है। आंख मूदकर किसी पर भरोसा न करें, अन्यथा आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। 
शुभ अंक- 2  
शुभ रंग- सुनहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
numerology prediction 09 June 2024 ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक- 3 
आर्थिक रूप से आपको कोई न कोई दिक्कत पेश आएगी। व्यर्थ की उलझनों में पड़कर अपना समय बर्बाद न करें। दांत में दर्द की शिकायत हो सकती है। वैवाहिक जीवन मधुरता भरा होगा। शेयर, संपत्ति आदि की खरीद और बिक्री में आपको लाभ हो सकता है। आय की नई राहें निकलने की संभावना है। जिंदगी से ज्यादा पाने और वक्त से पहले शिखर पर पहुंचने की चाहत न रखें। 
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन
numerology prediction 09 June 2024 ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक- 4
रोजगार व आजीविका के बेहतर अवसर सुलभ होंगे। आप अपनी बुद्धि व विवेक से अपने सभी कार्य निपटा लेंगे। विवाद व व्यर्थ की कहासुनी से बचें। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आप उनके स्वागत-सत्कार में व्यस्त रहेंगे। 
शुभ अंक- 3  
शुभ रंग- हल्का नीला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed