Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शनिवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक- 1
आप मौज-मस्ती में दिन व्यतीत करेंगे। कठिन से कठिन निर्णय आप आसानी से ले सकते हैं। अपने नजदीकी लोगों से मधुर संबंध रखेंगे। कला, विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े व्यक्तियों को सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार में संतान के द्वारा खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- हल्का हरा
अंक- 2
आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नहीं रहेगी। परिवार में संबंधो को मजबूत करने में समय लगाएंगे। आप अपने प्रिय को उपहार गिफ्ट कर सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत करने की आवश्यकता है। पड़ोसी से संबंध बहुत अच्छे नहीं रहेंगे।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग- लाल
अंक- 3
व्यापार व कारोबार में विस्तार की योजना बना सकते हैं। धन संबंधी एवं लेनदेन के मामलों में पूरी सावधानी रखें। आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। गैस, एसीडिटी आदि की समस्या हो सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नारंगी
अंक- 4
आपके वित्तीय कार्यों जैसे बैंक या पेंशन से संबंधित अवरोध आ सकते हैं। कार्यों को पूरा करने का तनाव रहेगा।
शुभ अंक- 33
शुभ रंग- गुलाबी