दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी : अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Aaj Ka Ank Jyotish 08 June : मूलांक 5 वालों को मिलेंगी नई जिम्मेदारियां, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
अंक 1
सरकारी नौकरी पाने के लिए अभी और कड़ी मेहनत करनी होगी। दोस्ती का अनुभव आपका शानदार रहने वाला है। परिवार में चल रही समस्याएं किसी बड़े के साथ के कारण समाप्त होगी। निवेश करने के लिए पिताजी से बात करेंगे। नौकरी में प्रमोशन की शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
अंक 2
आपको अपनी दिनचर्या में परिवर्तन करने की आवश्यकता रहेगी। मनचाहे परिणाम पाने के लिए अपनी प्राथमिकताओं पर विचार करें। कोई इंवेस्टमेंट आप सोच समझकर करें, तो बेहतर रहेगा। विदेश जाने की योजनाएं बना सकते हैं।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
अंक 3
आज किसी दुःख या झटके से आप उदास महसूस कर सकते हैं। कोई सरकारी टेंडर आपको मिल सकता है। धन संबंधित काम को लेकर अपनी बहन से बातचीत कर सकते हैं। निवेश के लिए समय सामान्य रहेगा। यात्रा के योग है।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉयलेट
अंक 4
आज दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव बना रहेगा, इसलिए संयम रखें। संतान को कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन खुश रहेगा। पिताजी को आप पर नाज होगा। निवेश में मनचाहा लाभ पा सकते हैं। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन