Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 06 April 2022: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आज कर्म में आपका विश्वास और पक्का हो जाएगा। आप यह मान लेंगे कि कर्म का फल अवश्य मिलता है। आप दूसरों की तकलीफ समझते हैं। पिछले कुछ समय से आप अपने वजन में बढ़ोतरी महसूस कर रहे हैं,आप इसके बारे में काफी जागरूक भी हैं लेकिन आप इसके लिए कुछ कर नही रहे हैं।
शुभ अंक-17
शुभ रंग- सुनहरा
अंक 2
अगर आप किसी दुविधा में हैं तो आज का दिन आपको तर्कशक्ति प्रदान करेगा जिससे आप उचित निर्णय ले पाओगे । ये निर्णय आपकी वित्तीय जरुरतो पर भी आगे जाकर अच्छा प्रभाव डालेगा ।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- भूरा
अंक 3
आप सबसे आगे चलते हुए अपने व्यक्तित्व की उदारता की भी नोट करेंगे। कोई आपसे मदद मांगेगा। प्रियजनों के साथ छोटी-मोटी यात्रा कर सकते हैं। आज आपको इसके बारे में कहीं से कोई डाइट रूटीन मिल जाए। आप हल्का फुल्का व्यायाम भी कर सकते हैं।
शुभ अंक-7
शुभ रंग- केसरिया
अंक 4
आज आपका भाग्य सट्टा उद्यम एवं उससे जुडी चीज़ो में आपका साथ देगा । आज का दिन भूमि निवेश के लिए भी फायदेमंद रहेगा। जो अब अकेले हैं वे शांत और गंभीर दिख सकते हैं लेकिन उन्हें अपने पुराने प्यार की यादें परेशान कर सकती हैं।
शुभ अंक-5
शुभ रंग- नारंगी