Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 03 July: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
आज अपना सामाजिक दायरा सीमित रखें। परिवार व मित्र आपको खुशियां प्रदान करेंगे। काफी समय से लंबित सरकारी कार्य, कानूनी मुद्दे, अनुबन्ध जैसे मामले आसानी से हल हो सकते है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
अंक 2
दिन की शुरूआत जोरदार ढंग से होगी। आसपास की यात्रा पर जा सकते हैं। गुप्त शत्रुओं में वृद्धि हो सकती है। फिर भी आपका पराक्रम बढ़ेगा। संतान से संतुष्टि प्राप्त करेंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सिलवर
अंक 3
सम्पत्ति में निवेश सोच समझकर करें तभी बेहतर होगा। सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत है। मित्र वर्ग आपको अच्छा सहयोग प्रदान करेंगे। किसी त्योहार विशेष की तैयारी में लगे रहेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
अंक 4
आज रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। घर परिवार के कामों पर ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें वरना पुरानी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। माता-पिता, बच्चों, रिश्तेदारों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। अपने काम को नीतिपूर्ण ढंग से पूरा करेंगे।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- नांरगी