Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 03 April 2022: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
इस समय अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अचानक मिले धन या अप्रत्याशित आय को सोच समझ कर निवेश करें। सुखसंबंधी खुशियों को नजरअंदाज करें क्योंकि यह आपको खतरे में डाल सकती हैं।
शुभ अंक-17
शुभ रंग- सुनहरा
अंक 2
आपके लिए इस समय कुछ भी मुश्किल नहीं है। आज आप महसूस करेंगे कि खोयी हुई ऊर्जा आपको फिर से मिल गयी है। सब कुछ मुमकिन है बस खुद पर विश्वास करें। यह समय अभी आपके सामने आए अतीत के किसी मुद्दे को हल करने के लिए संघर्षों से निपटने का है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- भूरा
अंक 3
आर्थिक हानि अभी आपके दिमाग पर हावी हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आपके ध्यान की ज़रूरत है। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। विचार करने और मूल्यांकन में वक्त बिताएं।
शुभ अंक-7
शुभ रंग- केसरिया
अंक 4
कुछ खाली समय निकाल कर मन की शांति पाना अभी सर्वश्रेष्ठ है। अपनी अंतरात्मा, अस्तित्व और चेतना तीनों पर विचार करने के लिए अब सही समय है। धन संबंधी मामलों के प्रति उदासीन न हों और कोई भी बड़े फैसले लेने से बचे।
शुभ अंक-5
शुभ रंग- नारंगी