फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकज्योतिष: अहंकारी और जिद्दी स्वभाव के माने जाते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, जिंदगी में पाते हैं ऊंचा मुकाम

Fri, 09 Jul 2021 04:06 PM IST
संकल्प सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 09 Jul 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
Numerology People who born on these date are very arrogant in nature but achieve high success in life
अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला

अंक ज्योतिष, ज्योतिष शास्त्र की ही एक विधा है। इसमें अंकों के आधार पर व्यक्ति के गुण, धर्म और लक्षण का पता लगाया जाता है। ज्योतिष की इस अनोखी विधा के अनुसार व्यक्ति की जन्म की तारीख के आधार पर उसके स्वभाव को बताया जा सकता है। इसके जरिए व्यक्ति के जीवन में आगे क्या घटित होने वाला है? उसके बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आइए उन लोगों के विषय में जानते हैं, जो स्वभाव के जिद्दी, अहंकारी और घमंडी होते हैं। ये लोग जीवन में काफी ऊंचा मुकाम पाते हैं। आपको बता दें कि जिस व्यक्ति का जन्म 4, 13, 22, और 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 होता है। 4 अंक का स्वामी ग्रह राहू है। ऐसे में जिस किसी भी व्यक्ति का मूलांक 4 है उसका स्वभाव काफी जिद्दी और घमंडी किस्म का होता है। ये लोग काफी मेहनती होते हैं और अपने जीवन में खूब तरक्की करते हैं। 

Numerology People who born on these date are very arrogant in nature but achieve high success in life
अंक ज्योतिष - फोटो : Pixabay

तरक्की के साथ इनके भीतर अहंकार भी जन्म लेता है। इन लोगों के जीवन में समय के साथ-साथ कई दिक्कतें आती हैं। इसके बाद भी इनकी आर्थिक स्थिति पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता। इन लोगों के अंदर धन संचय करने की आदत होती है। ये लोग काफी जिद्दी किस्म के इंसान होते हैं। ऐसे में अगर ये किसी चीज को करने की ठान लें, तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।

Numerology People who born on these date are very arrogant in nature but achieve high success in life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ये लोग किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी विस्तृत योजना बनाते हैं। उसके हर एक संभावित परिणामों की जांच करते हैं। इस वजह से इन्हें हर कार्यों में सफलता मिलती है। इस मूलांक के लोग कई बार कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिस पर लोगों को विश्वास तक नहीं होता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology People who born on these date are very arrogant in nature but achieve high success in life
Numerology - फोटो : pinterest

ये लोग काफी साहसी होते हैं और अपने व्यवहार से खूब सारा धन अर्जन करते हैं। इन लोगों का स्वभाव थोड़ा अहंकारी होता है। इस मूलांक के लोग किसी भी व्यक्ति की जी हुजूरी करना पसंद नहीं करते। इन्हें एकांत में रहना पसंद है। 

विज्ञापन
Numerology People who born on these date are very arrogant in nature but achieve high success in life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

इन लोगों के मस्तिष्क में हमेशा कुछ ना कुछ चलता रहता है, जिसे जानना काफी मुश्किल काम है। इस मूलांक के लोगों के दोस्तों की संख्या ज्यादा नहीं होती। ये लोग काफी कम दोस्त ही बनाते हैं। इस मूलांक के व्यक्ति काफी खर्चीले स्वभाव के होते हैं। कई मर्तबा ये अपनी जरूरत के हिसाब से ज्यादा धन खर्च कर देते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed