फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मतिथि से जानिए साल 2017 की भविष्यवाणी

Wed, 14 Dec 2016 07:36 AM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली।
राकेश्ा झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली। Updated Wed, 14 Dec 2016 07:36 AM IST
विज्ञापन
numerology 2017 yearly prediction
अंकश्‍ाास्‍त्र 2017

साल 2017 आने अब बस कुछ ही द‌िन बचे हैं और आप सभी सोच रहें होंगे क‌ि आने वाला साल आपके ल‌िए कैसा रहेगा। आने वाले साल का हाल जानने का सबसे अच्छा तरीका ज्योत‌िषशास्‍त्र में राश‌िफल माना जाता है। लेक‌िन अगर क‌िसी को अपनी राश‌ि का पता नहीं है तो वह अपनी जन्मत‌िथ‌ि से भी आने वाले साल का हाल जान सकते हैं।

मूलांक एक वालों के ल‌िए साल लाएगा खूब सारा माल

numerology 2017 yearly prediction
अंक एक - फोटो : number 1

आपका जन्म क‌िसी भी महीने में 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ है तो साल 2017 आपके ल‌िए कई मामलों में सुखद और उन्नत‌ि दायक रहेगा। इस साल आपको अपने कार्यक्षेत्र में जमकर मेहनत करनी चाह‌िए क्योंक‌ि लाभ और उन्नत‌ि की अच्छी संभावना है। पार‌िवार‌िक जीवन में सुख शांत‌ि एवं आपसी तालमेल बना रहेगा। बच्चों की ओर से आपको खुशी म‌िलेगी। प्रेम‌ियों के ल‌िए साल उत्साहवर्धक और सुखद रहेगा, प्रेम और गहरा होगा। साल के 4 महीने अप्रैल, मई, अगस्त और स‌ितंबर आपके ल‌िए सबसे खास हैं। इन महीनों में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, मौके का लाभ उठाएं।

मूलांक दो वालों की कई अधूरी चाहतें पूरी होगी

numerology 2017 yearly prediction
मूलांक 2

आपकी जन्म‌‌त‌िथ‌ि क‌िसी भी महीन में 2, 11, 20, 29 तारीख है तो आप मूलांक दो के व्यक्त‌ि हैं। आपके ल‌िए यह वर्ष अधूरी चाहतों को पूरी करने वाला है। आप प्रयास करेंगे तो नौकरी में आपकी स्‍थ‌ित‌ि बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में अध‌िकार‌ियों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर बीते वर्ष आपका प्रमोशन अटक गया है तो इस वर्ष आपको यह खुशी म‌िल सकती है। आय में वृद्ध‌ि होगी। पार‌िवार‌िक जीवन में कई तरह की खुश‌ियां म‌िलेगी। संतान की चाहत रखने वाले दंपत्त‌ि को संतान सुख प्राप्त हो सकता है। सेहत भी इस वर्ष आपका अच्छा रहेगा, खान-पान का ध्यान रखें। आपके ल‌िए मार्च से अप्रैल का महीना व‌िशेष लाभप्रद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक तीन वालों को इस साल संभलकर चलना होगा

numerology 2017 yearly prediction
मूलांक तीन - फोटो : number 3

ज‌िन लोगों की जन्म‌त‌िथ‌ि 3, 12, 21, 30 तारीख है उनके ल‌िए यह वर्ष उलझन और उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में काफी संभलकर चलना होगा नहीं तो आपको परेशान‌ियों का सामना करना पड़ सकता है। अध‌िकार‌ियों से उलझने से बचें। आपके मन में नौकरी बदलने का व‌िचार आ सकता है। आर्थ‌िक मामलों में आपको संभलकर चलना होगा, जोख‌िम भरे क्षेत्र में न‌िवेश नुकसानदायक हो सकता है। पार‌िवार‌िक जीवन में आक‌स्म‌िक परेशान‌ियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटे मोटे वाद व‌िवाद चलते रहेंगे। अगर जीवन में प्यार का इंतजार है तो इस साल गुप चुप प्रेम संबंध बनने की भी संभावना प्रबल है। छात्रों का मन व‌िचल‌ित रहेगा ज‌िससे श‌िक्षा के क्षेत्र में पर‌िणाम प्रभाव‌ित हो सकते हैं। मार्च का महीना आपके ल‌िए सुखद और आनंददायक रहेगा।

विज्ञापन

मूलांक 4 वालों के ल‌िए हर तरफ से खुश‌ियों भरा है यह साल

numerology 2017 yearly prediction
नंबर 4 - फोटो : number 4

साल 2017 आपके ल‌िए उम्मीद की रोशनी लेकर आया है। इस साल आप अपनी बात-चीत की कला का लाभ नौकरी एवं व्यवसाय में प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र अध‌िकारी और सहकर्मी आपसे प्रभाव‌ित रहेंगे। अगर आप कोई नया काम शुरु करना चाहते हैं तो इस साल आपको प्रयास करना चाह‌िए सफल रहेंगे। लाभ के अवसर समय-समय पर म‌िलते रहेंगे। पार‌िवार‌िक जीवन में सुख सद्भाव बना रहेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी म‌िल सकती है। इस साल छात्रों को अपनी मेहनत का सुखद पर‌िणाम म‌िलने से खुशी होगी। आपके ल‌िए अगस्त एवं स‌ितंबर का महीना हर तरह से अनुकूल रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed