ज्योतिषि में अंकों का अपना महत्तव है। 1 से लेकर 9 तक सभी अंकों की अपनी विशेषता है। इसके माध्यम से ना ही सिर्फ आप अपना आज जान सकते हैं बल्कि अपने भविष्य के बारे में भी जान सकते हैं। आपके अंक आपके स्वभाव से लेकर आपके व्यक्तित्व तक को बता सकते हैं। यह अंक आपको अपनी जन्मतिथि के अनुसार मिलते हैं। आपनी जन्मतिथि के माध्यम से आप धनवान बन सकते हैं और अपना भविष्य संवार सकते हैं।
अपनी जन्मतिथि के अनुसार चमकाएं भाग्य, आसानी से बनें धनवान
अगर आपकी जन्मतिथि 1, 10, 19 या 28 है तो आपका जन्मांक 1 बनता है। आप अपने आस-पास के वातावरण से बहुत जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। अपनी किस्मत को अच्छा बनाने के लिए आप सोमवार को मीठा खाना शुरू कर दें। रोज सुबह 'ओम ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः' का जप करें। माणिक्य पहनना आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
अपनी जन्मतिथि के अनुसार चमकाएं भाग्य, आसानी से बनें धनवान
जिन लोगों कि जन्मतिथि 2, 11, 20, 29 है उनका जन्मांक 2 कहलाएगा। इन लोगों को सोमवार के दिन उपवास रखना चाहिए। जो लोग इस दिन उपवास नहीं रख पा रहें हैं वो कोशिश करें कि इस दिन नमक ना खाएं। मोती या चंद्रकांता रत्न पहनना इनकी किस्मत चमका सकता है। 'ओम स्रां स्रीं सौं सः चन्द्रमसे नमः' का जाप करें।
अपनी जन्मतिथि के अनुसार चमकाएं भाग्य, आसानी से बनें धनवान
3, 12, 21 या 30 तारीख को जिनका जन्मदिन आता है उनका अंक 3 बनता है। इन लोगों को गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए तथा बृहस्पति भगवान की पूजा करनी चाहिए। पुखराज पहनने से आपकी किस्मत चमक सकती है। 'ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः' मंत्र का जाप करें।
अपनी जन्मतिथि के अनुसार चमकाएं भाग्य, आसानी से बनें धनवान
4, 13, 22, 31 तारीख को जन्में लोगों को भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन की नकारात्मकता दूर होगी। Onyx रत्न पहनने से आर्थिक स्थिरता मिलेगी। सफलता के लिए 'ओम भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः' मंत्र का जाप करें।