फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Numerology: दिल के बड़े साफ होते हैं इस मूलांक के लोग, करियर में बनाते हैं अलग पहचान

Thu, 22 May 2025 03:37 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 22 May 2025 03:37 PM IST
सार

Numerology: मूलांक अंक ज्योतिष शास्त्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें 1 से 9 मूलांकों का वर्णन है। प्रत्येक मूलांक अपने विशेष प्रभाव और स्वामी ग्रह के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
Number 7 in Numerology Personality love life Career and job know everything disprj
Numerology - फोटो : freepik

Numerology: हर व्यक्ति के जीवन में उसकी जन्मतिथि का अधिक महत्व होता है, क्योंकि इसके आधार पर उसका मूलांक तय किया जाता है। दरअसल, मूलांक अंक ज्योतिष शास्त्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें 1 से 9 मूलांकों का वर्णन है।



प्रत्येक मूलांक अपने विशेष प्रभाव और स्वामी ग्रह के लिए जाना जाता है। हालांकि इन सभी मूलांकों में से आज हम केवल मूलांक 7 वालों की बात करने वाले हैं। इसके स्वामी ग्रह केतु है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में केतु को छाया ग्रह माना जाता है। इनके पास सिर नहीं होता है।

ऐसे में मूलांक 7 वालों पर इसका गहरा असर पड़ता है। यह लोग अक्सर सभी फैसले दिमाग की बजाए दिल से लेते हैं। इसलिए यह दिल के साफ माने जाते हैं। परंतु कई बार भावनाओं में आकर यह कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे दूसरी चीजें प्रभावित होती हैं। ऐसे में आइए इस मूलांक के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Number 7 in Numerology Personality love life Career and job know everything disprj
Numerology - फोटो : adobe stock

किन लोगों का होता है मूलांक 7
अंक ज्योतिषियों के मुताबिक जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 7 होता है। बता दें, इन अंकों को जोड़ने से 7 नंबर का योग बनता है, इसलिए 7 इनका मूलांक होता है।

Number 7 in Numerology Personality love life Career and job know everything disprj
Numerology - फोटो : adobe stock

मूलांक 7 के लोगों की खासियत
मूलांक 7 वाले लोग दिल के साफ माने जाते हैं। ये लोग प्रेम जीवन में अधिक प्रयास करते हैं, जिस कारण इनकी लव लाइफ शानदार रहती हैं। खास बात यह है कि यह जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में माहिर होते हैं। आसानी से तालमेल बैठाने की इनकी आदत अक्सर लोगों का दिल जीतने में सहायता करती हैं। हालांकि वाणी की मधुरता के कारण यह रिश्ते निभाने में भी बेहतर साबित होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Number 7 in Numerology Personality love life Career and job know everything disprj
Numerology - फोटो : adobe stock

मूलांक 7 वाले लोग कार्यों के प्रति अधिक ईमानदार होते हैं, इसलिए इन्हें समाज में अलग पहचान मिलती हैं। इस मूलांक के जातकों को घूमने-फिरने का भी बहुत शौख होता है। इसके अलावा यह अपने दोस्तों, परिवार और प्रियजनों को भी साथ में लेकर चलते हैं।
Numerology: सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इस मूलांक के लोग, जानिए आपके लिए कौन है परफेक्ट पार्टनर

विज्ञापन
Number 7 in Numerology Personality love life Career and job know everything disprj
Numerology - फोटो : adobe stock
अकं ज्योतिषियों के मुताबिक मूलांक 7 के लोग अधिक खर्च करने वाले होते हैं। लेकिन पैसा कमाने में भी यह माहिर होते हैं। इन जातकों को काफी स्वतंत्र विचार का माना जाता है। दिल से अधिक सोचने के कारण यह दूसरों को जल्दी समझ पाते है।

Mulank 9: राजयोग लेकर आते हैं मूलांक 9 के जातक, जन्म से ही होता है नेतृत्व का गुण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed