Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
अचानक हुए ब्रेकअप या अलगाव से आप अकेला महसूस कर सकते हैं। इस एकांत से बाहर आएं क्योंकि दुखों से उबरने का यह सबसे अच्छा समय है। जल्दबाजी के फैसलों या जोखिम भरे कार्यों से बचें।
शुभ अंक-17
शुभ रंग- सुनहरा
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
सोचसमझ कर खर्च करें, धोखाधड़ी और झूठे वादों से बचें और सावधान रहें। सपने आशाजनक दृष्टिकोण दिखाते हैं इसलिए उन्हें लिखना लाभदायक हो सकता है।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
काम में अनिश्चितता आ सकती है। आज आप जो भी करेंगे, उसमे आनंद प्राप्त होगा। काम में समान विचारों वाले लोगों की मदद पड़ सकती है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
नेटवर्किंग इस समय समझदारी भरी रणनीति है। सुनिश्चित करें कि कौन आपका मित्र है और कौन दुश्मन। सौभाग्य से आपको उन चिंताओं से मुक्ति मिलेगी जो आपको परेशान कर रही हैं।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला