Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक -1
आप आने वाले वर्ष के लिए आर्थिक योजना बनाएंगे। अहंकार या जिद परेशानियॉ बढ़ा सकता है। गुस्से को कंट्रोल करें। धीरे-धीरे बिज़नेस लाइफ का ग्राफ बढ़ेगा। शादी की तारीख तय हो सकती है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - पीला
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक - 2
पैसा का सही इस्तेमाल करें। सही जगह निवेश करें। नौकरी में तरक्की हो सकती है। घर या प्रोपर्टी पर निवेश कर सकते हैं। लव रिलेशन बेहतर रहेंगे। नए दोस्त बनेंगे। माइग्रेन से परेशान रह सकते हैं।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - लाईट ग्रीन
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक - 3
भाई-बहनों का साथ मिलेगा। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम सम्बन्ध में बदलाव आ सकते हैं। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। जिस व्यक्ति विशेष को मिलने का प्रोग्राम बन रहा था उससे मिलना नहीं हो पायेगा। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक -1
शुभ रंग - गोल्डन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक - 4
व्यापार शुरू करने का सही दिन है। अपने बॉस या सीनियर को इम्प्रेस करेंगे। म्यूचूअल फंड आदि से नुकसान हो सकता है। पुराने लवर से मुलाकात होगी। पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। पत्नी नाराज हो सकती है उसे मानाने की कोशश रहेगी।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - लाईट ग्रीन