Mesh Rashifal 2023: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें वार्षिक राशिफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करियर
वैदिक ज्योतिष के अनुसार मेष राशि के जातकों को साल 2023 में करियर के मामले में शानदार परिणाम मिलेंगे। साल की शुरुआत से ही आपका करियर सही ट्रैक पर चल रहा होगा। 2022 में आपने अपने करियर को लेकर जो उम्मीदें लगाई थीं, वह 2023 की पहली तिमाही में पूरी होने लगेंगी। कार्यक्षेत्र में आपको जो दिक्कतें आ रही थीं, वो दूर होंगी। आपको अपने वरिष्ठ सहयोगियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आप अपनी नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और मार्च से अगस्त के बीच पदोन्नति के अच्छे योग बनेंगे। अच्छे प्रमोशन से आपको अच्छा वेतन भी मिलेगा और आपको खुद पर गर्व भी होगा। व्यापारिक साझेदारी के लिए यह वर्ष उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अप्रैल के बाद आपका व्यवसाय उड़ान भरने लगेगा और साल की अंतिम तिमाही में आपको व्यावसायिक प्रयासों में सफलता मिलेगी।
वित्त
मेष राशि के जातकों के लिए साल 2023 में पूरे वर्ष आर्थिक वृद्धि की संभावना रहेगी और वित्तीय स्थिरता भी बनी रहेगी। इसके बावजूद भी आपके व्यय बढ़ेंगे। लेकिन आपकी कुंडली के एकादश भाव में शनि की उपस्थिति आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी और आपकी आय में वृद्धि करेगी। बारहवें भाव में बृहस्पति अप्रैल तक धार्मिक कार्यों और अन्य गतिविधियों से संबंधित खर्च लाएगा। आप दान-पुण्य के कार्य करेंगे। जब राहु अक्तूबर और दिसंबर के बीच बारहवें घर में प्रवेश करेगा तो यह अनावश्यक खर्चों बढ़ा सकता है।
शिक्षा
साल 2023 में मेष राशि के छात्रों को शिक्षा में उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ सकता है। आपको अपनी पढ़ाई के प्रति समर्पित होना चाहिए और हर काम को एकाग्रता से करना चाहिए। इससे आपको लंबे समय में फायदा होगा। अप्रैल से अक्टूबर के बीच का समय आपकी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम देगा और आप खुद को पढ़ाई की ओर आकर्षित पाएंगे। अक्तूबर से दिसंबर के बीच विदेश जाकर पढ़ाई करने का आपका सपना पूरा हो सकता है और प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को भी अच्छे परिणाम मिलेंगे।
प्रेम
मेष राशि के जातक 2023 में प्रेम संबंधी मामलों में मजबूत होते हुए दिखाई देंगे। आप अपने प्रिय के साथ जीवन बिताने के लिए उत्साहित रहेंगे। आप 2023 में अपने पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज भी कर सकते हैं और इस बात की प्रबल संभावना है कि साल के अंत तक आप अपने प्यार के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो अप्रैल से अगस्त के बीच में आपको किसी खास से मिलने का मौका मिल सकता है जो आपके जीवन का अहम हिस्सा बन जाएगा। वैवाहिक जीवन में दिक्कतें आएंगी क्योंकि राहु-केतु के प्रभाव से तनाव रहेगा। लेकिन अप्रैल के बाद बृहस्पति की कृपा सब कुछ बेहतर कर देगी और अक्तूबर के बाद राहु राशि परिवर्तन करेगा। आप अपने पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल या किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर भी जा सकते हैं और अपने रिश्ते को रोमांचक बना सकते हैं।