अंक ज्योतिष 6 दिसंबर: इन चार मूलांक वालों को होगा फायदा, शुभ लाभ के हैं प्रबल संकेत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके काम को सराहना मिलेगी और आप भाग्य के भरोसे आज के दिन को बेहतर बना पाएंगे। दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी और स्वास्थ्य सुधरेगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके कामों को आगे बढ़ाएगा। संतान को सुख की प्राप्ति होगी और आपकी लव लाइफ में भी अच्छा समय रहेगा जिसकी वजह से आज प्रियतम के साथ समय बिताने का मौका आएगा।
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। हालांकि दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है, जिसके लिए आपको पहले से तैयार रहना होगा और स्थिति को बढ़ने से रोकने का प्रयास करना होगा। आपके शत्रु चाह कर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, आप उन पर भारी पड़ेंगे। संतान के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। वे पूरे परिश्रम से अपने हर काम को अंजाम देंगे। वहीं प्रेम के मामलों में आपको सफलता मिलेगी और आपका प्रियतम प्रेम विवाह का प्रस्ताव रख सकता है। आध्यात्मिक क्षेत्र में भी आज आपको फायदा होगा। हालांकि भाग्य में थोड़ी कमी रहेगी, जिससे बनते काम अटक सकते हैं। कार्य क्षेत्र में मेहनत जारी रखें और थोड़ा इंतजार करें। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।
आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी बातों को लोगों द्वारा सराहना मिलेगी और आप महफिल की जान बनेंगे। कुछ ऐसा खास हो सकता है, जो आपको हद से ज्यादा खुशी दे। दांपत्य जीवन में प्यार की वृद्धि होगी। हालांकि लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन बेहतर बनेगा और घर में सुख शांति आएगी। वहीं कार्य क्षेत्र की बात करें, तो आपको अपने काम पर फोकस करना होगा, क्योंकि आपका मन भटक सकता है।
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग होगी। संपत्ति खरीदने की दिशा में कोई प्रयास कर सकते हैं। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा और प्यार भरी बातों से अपने प्रियतम का मन मोह लेंगे। संभव है उन्हें अपने घरवालों से मिलवाएं। शत्रुओं से सावधान रहें, क्योंकि वे आपके विरुद्ध खड़े हो सकते हैं। स्वास्थ्य कष्ट होने की भी संभावना है। दांपत्य जीवन थोड़ा नीरस रहेगा। कार्य क्षेत्र में स्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। ख़र्च अधिक रहेंगे।