ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
नाम अक्षर- C G L S
सेहत ढ़ीली हो सकती है। पैर के दर्द के कारण कमजोरी महसूस कर सकते है। परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन को ध्यान पूर्वक प्रयोग करें। ज्यादा फायदे के चक्कर में नुकसान भी हो सकता है। महिलाओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
अंक- 2
नाम अक्षर- A I J Q Y
विवाहित जीवन में अनबन रहेगी। जमीन जायदाद से फायदा मिलने की संभावना है। आफिस से आया फोन आपकी दिनचर्या बदल सकता है। मित्र से मुलाकात मन हल्का करेगी।शुभ अंक- 25
शुभ रंग- हरा
अंक- 3
नाम अक्षर- E H N X
मन अशांत रहेगा मन की शांति के लिए धर्मिक स्थानों में जाएं या कोई अच्छा कार्य करें। व्यर्थ की वस्तुओं में खर्चा होगा। पति पत्नी के बीच आपसी ताल मेल कम रहेगा।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हल्का नीला
अंक- 4
नाम अक्षर- U V W
बजट बना कर चलेंगे तो फायदे में रहेंगे। आने वाले दिनों में खर्चें बढ़ सकते है। विवाह तय हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी