अंकज्योतिष: 14 नवंबर का लकी नंबर और शुभ रंग
अंक- 1
नाम अक्षर- C G L S
जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय हानि का कारण बनेगा। यात्रा सार्थक होगी और आपकी प्रशंसा होगी। बच्चे व पत्नी के लिए समय निकालकर आनंद महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- लेमन
अंक- 2
नाम अक्षर- D M T
आज प्रतियोगिता या इन्टरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। आपको उम्मीदों के मुताबिक परिणाम अच्छे मिल जाएंगे। मीडिया एवं बैंकिंग से जुड़े लोगों की सराहना होगी। आप खुद को ऊर्जा एवं आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। रोमांटिक संबंध मधुर रहेंगे।
शुभ अंक- 24
शुभ रंग- सिलवर
अंक- 3
नाम अक्षर- E H N X
आज का दिन सफलतापूर्ण रहेगा। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार की तरक्की के लिए पुरजोर प्रयास करें, सफलता प्राप्त कर सकते है। परिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता हैं। काम की व्यस्तता के चलते घर-परिवार पर ध्यान कम दे पाएंगे।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- नीला
अंक- 4
नाम अक्षर- O Z
आप जरूरत से ज्यादा खर्चं करते है, उस पर रोक लगाएं। बच्चों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता हैं। माता-पिता के बीच होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिल सकता हैं। आप कुछ अनसुलझे प्रश्नों में उलझ सकते हैं।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन