ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
अंकज्योतिष: 13 नवंबर का लकी नंबर और शुभ रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
नाम अक्षर- A I J Q Y
आपको परिवार में सकारात्मक बदलाव लाने की जरूरत है। धार्मिक गतिविधियों को समय दे सकते हैं। कुछ साहसी फैसलों के कारण सफलता मिल सकती है। गलत लोग आपको फंसाने की कोशिश करेंगे, यदि सावधान नहीं रहे तो कष्ट पाएंगे। जन्मदिन की पार्टी में भाग ले सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- लेमन
अंक- 2
नाम अक्षर- B K R
बैंक में जुड़े लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। घर में खुशी का माहौल, तनाव कम कर सकता है। दिन के आरंभ से अंत तक खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज के दिन आरंभ किया गया कार्य जीवन में सफलता लाएगा।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- सिल्वर
अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S
व्यापारिक कार्य अपनी मेहनत और लगन से पूरा करेंगे। प्रेम- संबंधो में अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करें तो बेहतर होगा। आज की यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है। खान- पान का पूरा आनंद लेंगे और साथी के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- पीला
अंक- 4
नाम अक्षर- D M T
आज आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी परेशानी खड़ी हो सकती है। आराम पाने के लिए चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। लव लाइफ में किसी नए साथी से मुलाकात हो सकती है। टैक्स और फिक्स डिपोजिट से जुड़े विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में कुछ अच्छा बदलाव आ सकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- भूरा