Ank Jyotish Numerology Prediction 9 May: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है।
अंक ज्योतिष 9 मई: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक - 1
आज आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। सेहत में हल्का-फुल्का उतार-चढ़ाव आएगा। शरीर को फिट रखने के लिए योग, व्यायाम करते रहें। लंबे समय से बंद काम की शुरुआत हो सकती है। अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
शुभ अंक - 33
शुभ रंग - लाल
मूलांक – 2
आज आपके लिए दिन शुभ साबित होगा। साथ ही आपकी कमाई भी अच्छी होगी। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। लोगों से आपकी ज्यादा बातचीत होगी, लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कहीं किसी बात को लेकर रिश्तेदार या मित्र से कोई पुराना विवाद न उभर जाए।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – ग्रीन
मूलांक - 3
आज व्यवसाय में सामान्य परिणाम मिलेंगे। लेकिन समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा के दौरान खुद का ध्यान रखें। बाहरी चीजें आपको पसंद आएगी। परिवार की खुशी के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आएंगे।
शुभ अंक – 23
शुभ रंग – औरेज
मूलांक – 4
आज आप अपने काम से कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान आपको लाभ मिलेगा। अच्छे लोगों से मुलाकात होगी, जिससे आपका काम आसान हो जाएगा।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग – क्रीम