फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकज्योतिष : आपके लिए 9 जुलाई का लकी नंबर और शुभ रंग

Tue, 09 Jul 2019 08:13 AM IST
Nisha Ghai डॉ. निशा घई
Updated Tue, 09 Jul 2019 08:13 AM IST
विज्ञापन
Ank Jyotish numerology prediction 9 july 2019
अंक ज्योतिष

ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1=2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।

Ank Jyotish numerology prediction 9 july 2019
number

अंक-1, 
नाम अक्षर –A I J  Q Y

विपरीत लिंग के व्यक्तियों से सावधान रहें। यदि प्रेम विवाह करना चाहते हैं, तो सफलता मिलेगी। व्यापार के लिए पैसों की व्यवस्था हो जायेगी। सरकारी नौकरी वाले जातकों को बॉस के कारण परेशानी झेलनी पड़ सकती है। किसी खास काम में लगे हैं, तो वह आज पूरा होगा। 
शुभ अंक -5, शुभ रंग – लाल।

Ank Jyotish numerology prediction 9 july 2019
number

अंक–2,
नाम अक्षर–B K R 

सेहत आज नरम रह सकती है। आंखों की तकलीफ डाक्टर के द्वार पर ले जा सकती है। मन विचलित रहेगा। आज किसी से बात करने के दौरान खूब सावधानी बरतें। धैर्य से काम लें। सेल में ज्यादा खरीदारी करेंगे। दिन अनुकूल है बाधाओं से छुटकारा मिलने की सम्भावना है। 
शुभ अंक-10, शुभ रंग- गोल्डन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ank Jyotish numerology prediction 9 july 2019
number

अंक - 3, 
नाम अक्षर –C G L S

बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार में लाभ मिलने की संम्भावना है। दोस्तों ने अगर उधार लिया है, तो धन वापस मिल सकता है। धन को लेकर योजना बनाएंगे। अगर कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आपके खिलाफ साजिश कर रहा है, तो आज वह परास्त होगा। अचानक विदेश जाना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा।  
शुभ अंक - 21, शुभ रंग – फिरोजी।

विज्ञापन
Ank Jyotish numerology prediction 9 july 2019
number

अंक –4, 
नाम अक्षर –D M T 

किसी भी नये कार्य या निर्णय लेने से पहले सोच लें। बिना सोचे हुऐ कार्य आपको नुकसान दिला सकते हैं। नौकरी में ट्रांस्फर हो सकता है। घरेलू जिम्मेदारियां तनाव ला सकती हैं। भूमि मकान से सम्बन्धी विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। निवेश से लाभ होगा। आप योजना बनने में माहिर हैं। योजनाओं पर बड़े तरीके से काम करें। शारीरिक परेशानी के कारण मूड ऑफ रहेगा। 
शुभ अंक – 5, शुभ रंग – पीला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed