अंक ज्योतिष 8 अगस्त: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
नाम अक्षर – A I J Q Y
मित्रों व प्रेमी के साथ मौज-मस्ती करेंगे। रूके हुए कार्यों को लेकर कुछ नए अवसर हाथ लगेंगे, जिससे आपके उत्साह में वृद्धि होगी। टैक्स आदि सम्बन्धित कार्यों में परेशानी आ सकती है। जो बदलाव आप अपने कार्य स्थल में लाना चाहते है, उन पर अमल करने का सही वक्त है। लम्बे समय से खराब चल रहे प्रेम-संबन्ध मधुर बनेंगे।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - सुनहरा
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
सामाजिक मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक मेल-जोल में मन रमेगा। पार्टी मूवी आदि का कार्यक्रम बन सकता है। नये रिश्ते बनाने के लिए दिन है। आप नई वस्तुओं की खरीददारी कर सकते हैं। किसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपका फायदा उठाने की कोशिश करेगा।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - पीला
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
प्रोफेसनल कोर्स में दाखिला मिल सकता है। आपकी मानसिक ताकत चरम सीमा पर है। इस कारण आप सही निर्णय लेंगे। किसी मित्र को अपनी महत्वाकांक्षा पर हावी न होने दें। रोमांस के मामलों में धोखाधड़ी हो सकती है। आप अपना लक्ष्य हासिल करने का प्रयास करेंगे।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - मेजेन्टा
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
आज आपको ईर्ष्या तथा द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेगा। नई कार्य योजना बनाने पर बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। सगाई संबन्धों में सावधानी बरतें अन्यथा रिश्तों में खटास या टूटने की नौबत आ सकती है। रिसर्च के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – क्रीम