अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
आज आपमें भौतिक और भावनात्मक रूप से भारी बदलाव आ सकता है। आर्थिक तौर पर तकलीफें आयेंगी। कुछ अच्छा पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे। माता-पिता से संबंधों में सुधार आयेगा। मानसिक तनाव एवं शारीरिक कमजोरी की समस्या रहेगी। व्यापार की नीतियों पर पुनर्विचार करेंगे। जीवन साथी का भावनात्मक लगाव सार्थक सिद्ध होगा। शुभ अंक- 3
नाम अक्षर A I J Q Y
शुभ रंग- पीला।
अंक - 2
नाम अक्षर B K R
आज आप स्वतंत्र महसूस करेंगे। व्यापार में तरक्की के आसार है। संतान आपका कहना नहीं मानेगी, जिस कारण आप चिंतित रहेंगे। आप अपनी योजना व गतिविधियों के बारे में किसी जानकार से सलाह लें। इससे आपको सहायता मिलेगी। सरकारी कामकाज रुक सकते हैं। असमंजस की स्थिति रहेगी, जीवनसाथी से कदम-ताल नहीं मिलेगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल।
अंक - 3
नाम अक्षर C G L S
आपको अपनी बातचीत में सावधानी बरतनी चाहिए। किसी बात को लेकर प्रियजनों या पत्नी से संबंध बिगड़ सकते है। आपको सरकारी कामकाज एवं मुकदमे-विवाद आदि का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यापार की समस्या सुलझने की संभावना है। नौकरी में लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव बना रहेगा। प्रेम-संबंध, बदनामी व अपयश का कारण बन सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- पीला।
अंक - 4
नाम अक्षर D M T
कार्यक्षेत्र व घरेलू कार्यों में मेहनत करनी पड़ सकती है। आमदनी में रुकावट आयेगी। अभी कोई नया व महत्वपूर्ण कार्य शुरू नहीं करें अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ेगा। सन्तान से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। प्रेम-सम्बन्ध में अवरोध आएंगे।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- ग्रे।